अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट तक बैठक हुई। इसके बाद नेतन्याहू व्हाइट हाउस से रवाना हो गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प की नेतन्याहू के साथ हुई बैठकें सकारात्मक और उपयोगी रहीं। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी कोई अतिरिक्त जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। वहीं, इससे पहले ट्रम्प यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मिले। जेलेंस्की ने कहा कि व्हाइट हाउस में ट्रम्प के साथ हुई बैठक में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्टर के उत्पादन का लाइसेंस देने और कई अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कूटनीतिक प्रयासों को फिर से तेज करने पर भी बात हुई। साथ ही, आगे की बातचीत और संपर्क को लेकर दोनों देशों की टीमें आपसी समन्वय करेंगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ट्रम्प-नेतन्याहू की 90 मिनट तक चली बैठक:व्हाइट हाउस ने सकारात्मक बताया; यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात में एयर डिफेंस पर अहम चर्चा हुई | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












