हरियाणवी स्टेज डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया ने कहा, झज्जर के मांडोठी गांव की अभ्रदता से जुड़ी पुरानी वीडियो शेयर की जा रही है। ट्रोलर्स ने ये बंद नहीं किया तो उन्हें पीटूंगी। ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, दर्शकों में मेरी अभी भी डिमांड बनी हुई है। कार्यक्रमों में डांस को गंदा बताने वाले लोग ही वहां आकर पैसे उड़ाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर गंदी बातें बोलते हैं। फ्यूचर प्लानिंग पर प्रिया ने कहा, अब मैंने अपने डांस में दो नए स्टेप भी जोड़े हैं। अपना पुराना बैक स्टैप बंद नहीं करूंगी। मेरे प्रोग्राम घर में बैठीं महिलाएं भी देखती हैं। प्रिया ने आगे कहा… जो लोग कहते हैं डांस गंदा हैं, वहीं लोग चुपचाप शो करने के लिए बुलाते हैं। वे कहते हैं बस डांस चाहिए। मुझे अब भी कई प्रोग्राम करने के लिए फोन आ रहे हैं, मगर व्यस्तता के चलते कोई प्रोग्राम नहीं कर पा रही हूं। ट्रोलिंग पर क्या बोलीं प्रिया फ्यूचर प्लान के बारे में क्या बताया… दो नए डांस स्टेप लॉन्च किए: दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रिया ने बताया कि मैंने कुछ ही दिन पहले अपनी स्किल में दो नए डांस स्टेप जोड़े हैं। इसके साथ ही मैं अपने पुराने बैक स्टेप ज्यों के त्यों रखूंगी और किसी के कहने पर उन्हें बदलने वाली नहीं हूं। अब अधिक काम मिल रहा: प्रिया ने कहा कि अब मेरे पास और अधिक काम आ रहा है। हरियाणा के साथ पंजाब से भी शो मिल रहे हैं। कुछ दिन बाद गुरुग्राम में भी एक शो होने वाला है। जिसमें मुझे विशेष रूप से बुलाया गया है। घरेलू महिलाएं भी डांस देख रही: प्रिया का कहना है कि अब घरेलू महिलाएं भी मेरा शो देख रही है। महिलाओं में भी डांस का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ लोग मेरे शरीर को लेकर चर्चा करते हैं कि मैंने कोई इंजेक्शन लिया है, मगर मेरा शरीर नेचुरचल है। कोई सर्जरी तक नहीं कराई। शरीर काटकर नहीं फेंक सकती प्रिया ने कहा- मेरे पहनावे और ट्रोलिंग पर लगातार टिप्पणी की जाती है। मैं शरीर को बदल नहीं सकती, जैसे है वैसा ही रहेगा। इसे काटकर तो फेंक नहीं सकती। वहीं, ट्रोलिंग पर कहा, मेरा शरीर है, मेरी मरजी। मैं चाहे कैसे भी वीडियो बनाऊ। प्रिया ने आगे कहा कि अब डांस प्रोग्राम की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना कम कर दिया है। शो के दौरान भी वीडियो बनाने पर डांस बंद कर देती हूं। ————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी डांसर प्रिया का खुलासा, हुड्डा ने धमकाया:बोला-मयूरी को गोलियां मरवा दूंगा, तुझे निकर नहीं कफन पहनाऊंगा; सपना को कह चुका लड़कियां बिगाड़ने वाली हरियाणवी कलाकारों को विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। इसकी चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। अब हरियाणी स्टेज परफॉर्मर प्रिया रेवाड़ी ने खुद सामने आकर इसका खुलासा किया। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











