ओडिशा के क्योंझर जिले में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। जिले के घटगांव थाना क्षेत्र के बांका पटोली गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले पति के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया और इसके बाद उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली।
कैसे हुई शख्स की हत्या?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, मृतक पहले से शादीशुदा था और उसने दूसरी महिला से भी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उसकी पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी की जानकारी नहीं थी। शादी का पता चलने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर अक्सर विवाद होता रहता था। इन विवादों की एक बड़ी वजह पति की दूसरी शादी थी। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बहस बढ़ने के बाद महिला ने लकड़ी के एक डंडे से पति के सिर पर वार किया। इसके बाद महिला ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसका पूरा क्रम अभी स्पष्ट नहीं है।
आरोपी महिला हिरासत में
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को घाटगांव थाने में हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के कालाहांडी जिले से भी हत्या की चौंकाने वाली वारदात सामने आई थी। यहां एक पिता ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपने ही बेटे की हत्या कर दी।
पुलिस ने क्या बताया?
क्योंझर में हुई हत्या के इस पूरे मामले को लेकर इलाके के एसडीपीओ प्रताप चंद्र त्रिपाठी ने कहा- “परसों रात को हमें सूचना मिली की पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ, जिसकी वजह से दूसरी पत्नी के घर पर पहली पत्नी ने गुस्से में आकार पति पर लकड़ी से वार किया और इसके बाद उनका गला दबाकर वह अपने घर चली गई । इसके बाद पीड़ित पति की हालत गंभीर हो गई और उनके भाइयों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया । उन पर लकड़ी से वार किया गया और उनका गला भी दबाया गया था । इस बाबत घटगांव थाने में 418/26 नंबर से केस रजिस्टर किया गया । आरोपी पर बीएनएस की धारा 103 लगाई गई है और आगे की जांच जारी है ।” फिलहाल, पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी पर हत्या की धारा लगाई गई है । पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)
ये भी पढ़ें- पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से निकला 13 करोड़ रुपये का ऐसा सामान कि सभी चौंक गए
सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













