‘द अलायंस’ में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, सोहेल खान को गले लगाकर हुए भावुक, भाईचारे ने जीता दिल | ACTPnews

'द अलायंस' में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, सोहेल खान को गले लगाकर हुए भावुक, भाईचारे ने जीता दिल


प्राइम वीडियो के शो ‘द अलायंस’ के आने वाले एपिसोड के नए प्रोमो में सलमान खान को घर में अचानक एंट्री करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ने डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट पहनी हुई थी। भाईजान की एंट्री होते ही साथ बैठे कंटेस्टेंट्स  खुश हो गए। वहीं कुछ उनके आने से हैरान रह गए और चौंकने वाला रिएक्शन दिया। हालांकि, सोहेल खान के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया। सलमान की एंट्री तब हुई, जब सोहेल अपनी एक्स-वाइफ सीमा सचदेह के शो से बाहर जाने और ग्रोइन में चोट लगने के बाद से ‘अलायंस’ हाउस में उदास महसूस कर रहे थे।

सलमान खान की एंट्री से भावुक हुए सोहेल

घरवाले तो हैरान थे ही, लेकिन सोहेल खान अपने भाई को देखकर सबसे ज्यादा हैरान दिखे। उनके चेहरे के भाव तेजी से हैरानी से खुशी में बदल गए और सलमान को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हुए वे भावुक हो गए। अपने छोटे भाई को गले लगाते हुए सलमान मुस्कुराए और पूछा, ‘क्या भाई?’

सलमान खान-सोहेल की बॉन्ड ने जीता दिल

यह दिल छू लेने वाला पल तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। X पर क्लिप शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सोहेल खान अलायंस में SalmanKhan को देखकर हैरान रह गए, फिर जाकर उन्हें भावुक होकर गले लगाया।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘सिर्फ सोहेल खान ही नहीं, बल्कि सभी हैरान थे।’ सोहेल की आंखों में आंसू देखकर एक दर्शक ने ट्वीट किया, ‘बड़ा भाई हमेशा सबसे बड़े नैतिक सहारे के तौर पर साथ होता है।’

सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान

हाल के एपिसोड में एक्टर सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट भी किया और माना कि चोट की वजह से वह टास्क में योगदान नहीं दे पाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद मुकाबला कर रहे थे और उन्हें लगा कि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। इसलिए सलमान के साथ उनकी मुलाकात जरूरी थी और दर्शकों ने इसे भाई के सपोर्ट का दिल छू लेने वाला पल बताया। बता दें कि सलमान खान के ‘अलायंस’ हाउस में एंट्री करने वाला एपिसोड रविवार, 2 अगस्त 2026 को प्रीमियर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – ‘द अलायंस’ से सीमा सजदेह हुईं बाहर, एक्स पति सोहेल खान को दी हिम्मत, बोलीं- ‘हमारे बेटों के लिए मजबूत रहना’

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed