नंदनकानन जू में शेरनी माया के दोनों शावकों की मौत, पोस्टमॉर्टम में वजह आई सामने | ACTPnews

नंदनकानन जू में शेरनी माया के दोनों शावकों की मौत, पोस्टमॉर्टम में वजह आई सामने


भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। शेरनी माया के दूसरे शावक की भी मौत हो गई। यह शावक जन्म के महज तीन दिन बाद मृत पाया गया। इसके साथ ही माया से जन्मे दोनों शावक अब जीवित नहीं हैं।

माया ने पहली बार मां बनते हुए 7 सितंबर को दो शेर शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की जन्म के दिन ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा शावक तीन दिन तक जीवित रहा। हालांकि, जन्म के बाद से ही उसे दूध पीने में परेशानी हो रही थी।

मृत नर शावक के बारे में पता लगा कि जब वह जीवित था तो अपनी मां का दूध ठीक से नहीं पी पा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह दूध पीने की कोशिश करता था, तो दूध उसके मुंह से पेट तक जाने के बजाय नाक से बाहर निकल रहा था।

इस वजह से शावक अपनी जरूरत के मुताबिक मां का दूध नहीं ले पा रहा था। कुछ समय बाद उसकी हालत खराब होती गई और जन्म के तीसरे दिन उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शावक की मौत की बड़ी वजह जन्मजात क्लेफ्ट पैलेट  बताई गई है। क्लेफ्ट पैलेट एक ऐसी जन्मजात स्थिति है, जिसमें मुंह के अंदर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से सामान्य तरीके से विकसित नहीं होता। इस वजह से शावक के लिए दूध को सही तरीके से निगलना मुश्किल हो सकता है।

माया के दूसरे शावक के मामले में यही समस्या सामने आने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कही गई है। वह सही मात्रा में दूध नहीं पी पा रहा था और दूध नाक से बाहर निकल रहा था।

माया के लिए यह पहली बार था जब उसने शावकों को जन्म दिया था। पहली डिलीवरी होने के कारण उसमें नवजात शावकों की देखभाल के लिए जरूरी मातृत्व व्यवहार और अनुभव अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था।

ऐसे में शावकों की देखभाल भी उसके लिए एक नया अनुभव था। हालांकि, दोनों शावकों में से एक की मौत जन्म के दिन ही हो गई और दूसरा शावक भी केवल तीन दिन तक जीवित रह सका।

7 सितंबर को दो शावकों को जन्म देने वाली माया अब अपने दोनों बच्चों को खो चुकी है। यह घटना माया के लिए भी एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह उसका पहली बार मां बनने का अनुभव था। 

इससे पहले यूपी के कानपुर से एक खबर सामने आई थी कि कानपुर जू से हिप्पो सतीश इंदौर जाएगा और बदले में शेरनी वीरा मिलेगी। (रिपोर्ट- ओडिशा से शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

जंगल सफारी के दौरान शेरनी ने पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, Video आया सामने

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *