नरसिंहपुर में हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, 4 मौत:हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आए थे; जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे थे | ACTPnews

नरसिंहपुर में हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, 4 मौत:हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आए थे; जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे थे

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। सभी दोस्त नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21) और बरबटी निवासी जयपाल सिंह लोधी (30) शामिल हैं। वहीं आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) गंभीर रूप से घायल हैं। हाईवे किनारे खड़े थे सभी दोस्त स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 5 से 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 6 युवक उसकी चपेट में आ गए। राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर रेफर किया गया। इनमें से तीन युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… कुछ ही सेकेंड में टक्कर मारकर भागा हाईवा प्रत्यक्षदर्शी अरविंद पटेल ने बताया कि घटना के वक्त वह दुकान के अंदर थे। तेज रफ्तार वाहन कुछ ही सेकेंड में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारकर निकल गया। हादसे के समय काफी भीड़ थी। युवक स्कॉर्पियो से आए थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, तब पता चला। सड़क किनारे फोटो खिंचवा रहे थे सभी दोस्त स्थानीय दुकानदार दीपक पटेल ने बताया कि हादसे के 10-15 मिनट बाद वह मौके पर पहुंचे। युवक हाथीनाला वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाकर लौटे थे। उनकी स्कॉर्पियो दुकान के पास खड़ी थी। वे सड़क से करीब दो फीट की दूरी पर खड़े थे। सड़क किनारे फोटो खिंचवा रहे थे, लेकिन हाईवा ने रौंद दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार ASP संदीप भूरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन कौन-सा था। सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। अन्य साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाया जाएगा। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे सड़क पर गिर गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भदौरा में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports