नेपाल बाढ़ में पत्नी को आंखों के सामने डूबते हुए देखने वाले पति ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं चलती बस से कूद गया लेकिन वो… | ACTPnews

नेपाल बाढ़ में पत्नी को आंखों के सामने डूबते हुए देखने वाले पति ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं चलती बस से कूद गया लेकिन वो...


देवीघाट: नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 4 हजार लोग लापता हैं। अभी भी मरने वालों की गिनती बढ़ रही है। इस बीच नेपाल बाढ़ से जुड़ी कुछ दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं, जिसमें लोग बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपनों को बाढ़ में खो दिया और देखते ही देखते उनका जीवन वीरान हो गया है।

एक पति ने सुनाई अपनी दर्दभरी दास्तान

बद्री प्रसाद देवकोटा नाम के एक शख्स अपनी पत्नी और 34 अन्य लोगों के साथ एक बस में नेपाल के रसुवा जिले में स्थित हिंदू तीर्थस्थल गोसाईंकुंड के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल के इस इलाके में विनाशकारी बाढ़ आई।

बद्री प्रसाद देवकोटा ने ‘द काठमांडु पोस्ट’ को बताया, “मेरी बस तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान मैंने कीचड़ से भरी बाढ़ को अपनी बस की तरफ आते देखा। इस दौरान मेरी पत्नी ने मेरा हाथ पकड़ा हुआ था। मैंने पत्नी से कहा कि चलो बस से कूद जाते हैं लेकिन वो नहीं कूदी और मुझसे कहने लगी कि बस से मत कूदो। लेकिन मैंने उसे समझाया कि ये बाढ़ का पानी बस को डुबो देगा, हम मर जाएंगे लेकिन पत्नी नहीं मानी। फिर मैंने अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाया और चलती बस से कूद गया।”

पत्नी बाढ़ के पानी में डूब गई: पति

बद्री प्रसाद देवकोटा ने बताया, “जब मैं बस से कूदा तब नुवाकोट के भैंसे इलाके में भोटेकोशी नदी की बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा था। पानी का आवेग मुझे एक नाली में ले गया और मैंने वहां पहाड़ी पर पेड़ पौधों को पकड़ लिया और मैं बच गया। मेरे सामने ही वो बस जिसमें मेरी पत्नी थी, वह बाढ़ के पानी में डूब गई।”

बता दें कि ‘द काठमांडु पोस्ट’ के मुताबिक, इस समूह से 2 शव बरामद हो चुके हैं और बाकी के 28 लोग लापता हैं, जिनमें बद्री प्रसाद देवकोटा की पत्नी भी शामिल हैं। अब देवकोटा अपनी पत्नी की तलाश कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से बस पानी में डूबी, उसमें उनकी पत्नी के बचने की उम्मीद बहुत कम हैं। हालांकि अगर उनकी पत्नी सकुशल मिल जाती हैं तो वाकई ये चमत्कार जैसा ही होगा। 

इससे पहले एक कमरे से 21 लाशें मिलीं थीं, मां की गोद में छोटी बच्ची चिपकी थी, घर के बाहर भी 2 डेड बॉडी थीं। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 1003 मौतों की हुई पुष्टि, करीब 4 हजार लोग लापता

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed