नेपाल में फिर बड़ी आपदा का अलर्ट! छोचेन नदी के पास हिमखंड टूटने का खतरा, चीन ने दी चेतावनी | ACTPnews

nepal floods


नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ से भीषण तबाही मची है। इस बीच एक और बड़े खतरे ने चिंता बढ़ा दी है। नेपाल के छोचेन नदी में बने इम्पैक्ट क्रेटर के आसपास मौजूद हिम चट्टानों के अब भी टूटने का खतरा बना हुआ है। इससे बड़ी संभावित आपदा का खतरा पैदा हो सकता है। नेपाल में रहे चीनी दूतावास के तरफ से यह जानकारी नेपाल के साथ साझा की गई है।

चीन के जलस्रोत मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

चीनी सरकारी मीडिया सीसीटीवी न्यूज़ ने चीन के जलस्रोत मंत्रालय के हवाले से मंगलवार को यह रिपोर्ट भी प्रकाशित की। सीसीटीवी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग (केरुंग) काउंटी में आई मलबे वाली बाढ़ से जुड़े सभी संभावित जोखिमों का लगातार आकलन करने के लिए चीन का जल संसाधन मंत्रालय परामर्श और निगरानी जारी रखे हुए है। हाल में रिमोट-सेंसिंग तस्वीरों के तुलनात्मक विश्लेषण में पाया गया कि ग्यिरोंग त्सांगपो नदी बेसिन में पहले से चिन्हित 14 हिमतालों के जलस्तर वाले क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है। ये सभी झीलें फिलहाल स्थिर स्थिति में हैं।

Image Source : PTIनेपाल में बाढ़ से तबाही।

ड्रोन सर्वे में क्या निकला?  

मंगलवार सुबह नेपाली समयानुसार 5:45 बजे लिए गए ड्रोन चित्रों के आधार पर, नेपाल के छोचेन नदी में बने इम्पैक्ट क्रेटर में जमा अधिकांश पानी बहकर निकल चुका है। इसके बाद निचले तटीय क्षेत्रों में नदी का बहाव सामान्य स्थिति में है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इम्पैक्ट क्रेटर के आसपास अभी भी हिम नद या बड़े हिमखंडों के टूटने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इन हिमखंडों के अचानक टूटने से आगे भी गंभीर खतरा पैदा होने की आशंका बनी हुई है। चीन के जलस्रोत मंत्रालय के इस रिपोर्ट को चीनी दूतावास ने नेपाल सरकार के मौसम विभाग और बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा के साथ साझा की है।

शव नंबर 1003 को लेकर 3 दावेदार आए सामने

वहीं, आपको बता दें कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1003 हो गई है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की शिनाख्त के लिए भी परिजन संघर्ष कर रहे हैं। पोखरा के एक सरकारी अस्पताल में रखे शव नंबर 1003 की पहचान को लेकर 3 परिवार असमंजस की स्थिति में हैं। दरअसल तीनों परिवारों का दावा है कि शव उनके परिजन का है, जो बाढ़ के बाद से लापता है।

(रिपोर्ट- गणेश शंकर)

यह भी पढ़ें-

नेपाल बाढ़ में पत्नी को डूबते हुए देखने वाले पति ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं चलती बस से कूद गया लेकिन वो…

नेपाल बाढ़ के बीच चमत्कार! मलबे के नीचे दबी 6 साल की बच्ची 3 दिनों के बाद जिंदा निकली

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *