नेपाल में बाढ़ के 11वें दिन मलबे से सुरक्षित निकाली गईं 2 जिंदगियां, सामने आया वीडियो | ACTPnews

नेपाल में बाढ़ के 11वें दिन मलबे से सुरक्षित निकाली गईं 2 जिंदगियां, सामने आया वीडियो


नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के 11वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच, आज (शनिवार को) मलबे में फंसी दो जिंदगियों को बचाया गया। इसमें एक महिला और दूसरे चीनी नागरिक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है।

बाढ़ में फंसी 64 वर्षीय महिला का 11वें दिन रेस्क्यू

बता दें कि नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ में फंसी एक महिला को 11वें दिन सुरक्षित बाहर निकाला गया। सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने आज नुवाकोट जिले के विदुर वेत्रावती स्थित एक घर से महिला का रेस्क्यू किया।

इलाज के लिए भेजा गया काठमांडू

सशस्त्र पुलिस बल के मुताबिक, रेस्क्यू की गई महिला की पहचान वेत्रावती निवासी 64 वर्षीय चण्डिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है। उन्हें उनके ही घर की चौथी मंजिल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला की खराब हालत को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए काठमांडू लाया जा रहा है।

अपर त्रिशूली-1 के सुरंग से एक चीनी नागरिक भी रेस्क्यू

जान लें कि बाढ़ से प्रभावित अपर त्रिशूली-1 (216 मेगावाट) जलविद्युत परियोजना की एडिट-4 सुरंग से शनिवार दोपहर एक चीनी नागरिक को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नेपाली सेना और दक्षिण कोरिया की आपदा विशेषज्ञ टीम ने कुछ समय पहले सुरंग के अंदर से उनका रेस्क्यू किया।

चीनी नागरिक को मैथिली बैरक में भेजा गया

गौरतलब है कि रेस्क्यू किए गए चीनी नागरिक को इलाज के लिए नुवाकोट के त्रिशूली स्थित मैथिली बैरक ले जाया जा रहा है। बाढ़ आने के 11वें दिन सुरंग से उनको सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

महातबाही में अभी भी 5 हजार से ज्यादा लोग लापता

बता दें कि नेपाल में महातबाही में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार 344 तक पहुंच चुका है। 5 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इससे पहले हाल ही में एक व्लॉगर ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित जगह की रिएलिटी दिखाई थी। उसने वीडियो में बताया था कि सड़ी हुई लाशों की बदबू आ रही है। सत्यम ने बाद में ट्रक के पीछे के हिस्से पर चढ़कर भी दिखाया कि वह हिस्सा कितनी गहराई तक पानी में डूब गया।

(इनपुट- गणेश शंकर)

ये भी पढ़ें- नेपाल में फिर हुई भयानक लैंडस्लाइड, नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित; हाई अलर्ट

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *