यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल है। हादसा बुधवार रात साढ़े 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। CFO प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला। बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे बंद रही। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस मध्य प्रदेश की है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए, तब उसने बस रोकी। बस यात्री रिंकी राजपूत ने बताया- हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मेरी नींद खुली तो बस में अफरा-तफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे। बस के अंदर धुआं भरा था। हमने कूदकर जान बचाई। कई लोग बस में ही रह गए। हादसे की तस्वीरें देखिए- नोएडा में बस में आग लगने से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1 खिलाड़ी | ACTPnews
-
-
-

सेवा संकल्प अभियान पर निकले युवाओं से PM मोदी का संवाद, बोले- ‘विकसित भारत के निर्माण में युवाशक्ति की होगी बड़ी भूमिका’ | ACTPnews
-

एशियन गेम्स- अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया:डेब्यू मैच में अरब गुल ने लिए 4 विकेट, जापान 81 रन पर ऑलआउट | ACTPnews









