न्यूयॉर्क में भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या, बहस के बाद की फायरिंग; फरार हुआ आरोपी | ACTPnews

न्यूयॉर्क में भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या, बहस के बाद की फायरिंग; फरार हुआ आरोपी


न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने रविवार गुरदीप सिंह की हत्या पर दुख और चिंता व्यक्त की।

स्टेनली एवेन्यू के पास मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने बहस के बाद 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। क्वींस के रहने वाले गुरदीप सिंह को शुक्रवार रात करीब 10 बजे (स्थानीय समय) ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में स्टेनली एवेन्यू के पास गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसके सीने में गोली लगी थी। CBS न्यूज के अनुसार, पैरामेडिक्स पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विवाद के बाद मारी गोली

CBS न्यूज को मिले एक सर्विलांस वीडियो में सड़क पर दो लोगों को लड़ते हुए और उसके बाद रोशनी की एक चमक (जो संभवतः गोली चलने की थी) दिखाई दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्यक्ति जमीन पर गिर गया और दूसरा कार में बैठकर चला गया। पुलिस ने शनिवार सुबह तक इलाके में सबूतों की तलाश की। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल के पास काम करने वाले एंथनी सैंटोस ने CBS न्यूज को बताया कि इस घटना ने उन्हें “हैरान” और “डरा” दिया है। 

हत्या की घटना से आक्रोश

अमेरिका स्थित नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने रविवार को गुरदीप सिंह की हत्या पर दुख और चिंता व्यक्त की। गुरदीप सिंह एक दशक से भी पहले अमेरिका आए थे। NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि इस घटना को कोई अलग-थलग मामला नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हर बार जब किसी युवा पंजाबी या सिख व्यक्ति की हत्या होती है, तो एक परिवार बर्बाद हो जाता है। हम बार-बार होने वाली हिंसा को ऐसी चीज नहीं बनने दे सकते जिसके साथ समुदाय बस जीना सीख ले।” NAPA ने जांचकर्ताओं से हत्या के पीछे का सही मकसद पता लगाने का आग्रह किया और जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचने के खिलाफ चेतावनी दी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

ओमान में दर्दनाक हादसा! भारतीयों को ले जा रही गाड़ी पलटी, एक की मौत; 9 घायल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed