प्रियंका की लाडली मालती ने मनाया रक्षाबंधन, भाई नीर के लिए भेजी प्यारी सी राखी, मौसी परिणीति ने शेयर की झलक | ACTPnews

parineeti chopra


प्रियंका चोपड़ा यूं तो सालों पहले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन आज भी भारतीय संस्कृति और अपने मूल्यों से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका विदेश में रहते हुए भी सारे भारतीय त्योहार जोर-शोर से सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने हाल ही में बेटी मालती का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उन्हें दुर्गा सप्तशती का मंत्र सिखाती नजर आईं। दिवाली से लेकर होली तक, वह जोनास फैमिली के साथ मिलकर हर त्योहार मनाती हैं और अब अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को भी भारतीय जड़ों से रूबरू कराने को कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। हर खास मौके पर प्रियंका, मालती को मंदिर लेकर जाती हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की तरफ से रक्षाबंधन पर परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर के लिए राखी भेजी है, जिसकी झलक परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मालती ने नीर के लिए भेजी राखी

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर्स हैं और दोनों के बीच काफी प्यार है। अब राखी के त्योहार में विदेश से प्रियंका ने बेटी मालती की ओर से परिणीति के बेटे नीर के लिए राखी भेजी है। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर मालती की भेजी राखी की झलक शेयर की है। परिणीति ने बेटे नीर के हाथ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें नीर के हाथ में राखी बंधी देखी जा सकती है। फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी पहली राखी के लिए थैंक यू मालती दीदी, बहुत सारा प्यार, नीर।’ वहीं प्रियंका ने ये पोस्ट री-पोस्ट करते हुए लिखा- ‘दीदी तुम्हें बहुत प्यार करती है बेबी नीर।’

Image Source : INSTAGRAM/@PARINEETICHOPRAपरिणीति चोपड़ा का पोस्ट।

नीर और मालती का पहला रक्षाबंधन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जनवरी 2022 को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का इस दुनिया में स्वागत किया। मालती का जन्म कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में सरोगेसी के जरिए हुआ था और प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी शेयर की थी। वहीं परिणीति चोपड़ा ने अक्टूबर 2025 में अपने बेटे नीर का इस दुनिया में स्वागत किया। ऐसे में मालती और नीर का ये साथ में पहला रक्षाबंधन है, जिसे प्रियंका और परिणीति ने मीलों दूर रहते हुए भी यादगार बना दिया।

प्रियंका चोपड़ा का कमबैक

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा करीब 8 सालों से किसी भारतीय फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अब वह कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रियंका, एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। ये फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। प्रियंका फिल्म के बड़े हिस्सों की शूटिंग कम्प्लीट कर चुकी हैं। वहीं परिणीति की बात करें तो वह आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ेंः गॉसिप किंग हैं निक जोनास, प्रियंका से ज्यादा जानते हैं बॉलीवुड के राज, बताई बी-टाउन सेलेब्स में दिलचस्पी की वजह

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports