प्रीति जिंटा बोलीं-मोहाली मेरा घर, यह सबसे प्यारी घर वापसी:सनी देओल संग पंजाब आईं, चंडीगढ़ के बाद जालंधर-अमृतसर भी पहुंचीं | ACTPnews

प्रीति जिंटा बोलीं-मोहाली मेरा घर, यह सबसे प्यारी घर वापसी:सनी देओल संग पंजाब आईं, चंडीगढ़ के बाद जालंधर-अमृतसर भी पहुंचीं

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा शनिवार को पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया। मोहाली इवेंट को लेकर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है – मोहाली मेरा घर है और यह सबसे प्यारी घर वापसी थी। बंटवारा 1947 की टीम के प्रति प्यार और गर्मजोशी के लिए सीजीसी यूनिवर्सिटी के सभी शानदार छात्रों को धन्यवाद। आप सभी से 14 अगस्त को मिलते हैं, किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि, आपके पास के एक सिनेमाघर में। फिल्म प्रमोशन के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने का न्योता दिया। उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी मौजूद थे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा और प्रमोशनल टीम भी वहां थी। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया मोहाली में स्टूडेंट्स से बात की फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल और प्रीति जिंटा मोहाली की सीजीसी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्टूडेंट्स से बात की। इसके लिए यूनिवर्सिटी के बुद्धा ग्राउंड में बाकायदा सेट लगाया गया था। यहां फिल्म की स्टार कास्ट ने स्टूडेंट्स की फरमाइश पर डांस भी किया। सनी देओल अपनी हिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के सुपरहिट सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेके पर नाचते दिखे। इसके अलावा प्रीति जिंटा ने शहर की भी तारीफ की। IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा की टीम का होम ग्राउंड मुल्लांपुर का स्टेडियम ही है। इसके अलावा प्रीति मूल रूप से हिमाचल की हैं, लेकिन वह रही मोहाली में ही हैं। इसलिए, उनका मोहाली के साथ खास लगाव रहा है। जालंधर में भी आई स्टार कास्ट मोहाली में इवेंट के बाद फिल्म की स्टार कास्ट जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी पहुंची। यहां भी उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के साथ स्टूडेंट्स से बात की। यहां भी सनी देओल ने प्रीति जिंटा और अपने बेटे करण देओल के साथ डांस किया। सन्नी देओल ने कहा- बच्चों आप लोगों को ढेर सारा प्यार। आप हमारा भविष्य हैं। इस मुल्क को हमें ऊपर रखना है, हमेशा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। हमने यह नहीं सोचा था कि 1947 में आजादी मिलते ही 2 मुल्क बन जाएंगे। इस फिल्म में 1947 के बाद की कहानी है। PM मोदी ने भी इसे देखा और बहुत अच्छा कहा है। सूट में एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट प्रीति जिंटा का पंजाब से लगाव किसी से छिपा नहीं है। 7 अगस्त को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान भी उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने नारंगी रंग का बेहद खूबसूरत और वाइब्रेंट सलवार सूट पहना हुआ था। एयरपोर्ट पर कई फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, उन्होंने फैंस का अपनी स्माइल से दिल जीता। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान पर केस करने वाला कारोबारी सामने आया:बोला- मुझे हार्ट अटैक हुआ, हाल तक नहीं पूछा; चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ डूबे चंडीगढ़ के ज्वेलरी कारोबारी अरूण गुप्ता का, जिन्होंने चंडीगढ़ जिला कोर्ट से सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और कंपनी के पदाधिकारियों को नोटिस भिजवाया है। जिसमें कोर्ट ने इन सभी से 5 अक्टूबर को जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *