आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) समर्थित पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े युवाओं को गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें UAPA की धारा 35(1)(a) का इस्तेमाल करते हुए SBN को अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया गया।
बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का गैंगस्टर है और फिलहाल दुबई में रहता है। शहजाद भट्टी अब आतंकी गतिविधियों में भी शामिल हो रहा है।
गृह मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा है, ”आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।”
इसमें आगे लिखा है, ”यह ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।”
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कार्रवाई, 200 से ज्यादा लोग अरेस्ट
वहीं, इससे पहले अगस्त में सुरक्षा एजेंसियों ने ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। देश के 14 राज्यों में में चलाए गए अभियान में 200 से ज्यादा संदिग्ध और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी।
ड्रग्स-विस्फोटक की तस्करी मामले में 80 से ज्यादा FIR
गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि बरामद IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल CCTV कैमरे इस नेटवर्क के सीधे सीमा पार संबंधों की पुष्टि करते हैं।
ब्राजील में छिपा है भट्टी?
जुलाई में पंजाब से जुड़े आतंकी हमलों की जांच कर रही NIA की जांच में खुलासा किया गया था कि शहजाद भट्टी में ब्राजील में छिपा हुआ है। NIA ने दावा किया कि शहजाद भट्टी, ब्राजील से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता है और फिर उन्हें अपने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे वारदातों को अंजाम दिलवाता है।
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













