बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया:रणबीर कपूर ने विसर्जन में लगाया जय श्री राम का जयकारा, सुनीता-गोविंदा अलग-अलग बप्पा के विसर्जन में पहुंचे | ACTPnews

बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया:रणबीर कपूर ने विसर्जन में लगाया जय श्री राम का जयकारा, सुनीता-गोविंदा अलग-अलग बप्पा के विसर्जन में पहुंचे

रणबीर कपूर ने शुक्रवार को पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू के साथ गणेश विसर्जन किया। आलिया भट्ट इस दौरान बेटी राहा का चेहरा छिपाती नजर आईं। वहीं रणबीर ने परिवार के साथ गणपति बप्पा मोरया और जय श्री राम का जयकारा लगाया। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी मुंबई स्थित घर में गणेश पूजा का आयोजन किया, जिसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंचीं। गोविंदा एकता कपूर के घर पहुंचे, जबकि पत्नी सुनीता, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर गणेश आरती का हिस्सा बनीं। विसर्जन के समय आलिया भट्ट ने बेटी राहा को गोद में उठा रखा था और उसका चेहरा पूरी तरह छिपाकर रखा। लौटते हुए बेटी का चेहरा न दिखे, इसलिए आलिया उल्टे पांव पीछे गईं। कुछ देर बाद उन्होंने राहा के बिना रणबीर और नीतू सिंह के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। एकता कपूर के घर हुई गणेश आरती में पहुंचे सेलेब्स टेलीविजन क्वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अपने घर में गणेश पूजा का आयोजन किया, जिसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। गोविंदा बेटे यशवर्धन के सा आरती में पहुंचे। अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन के साथ पहुंचीं, वहीं आयुष्मान खुराना, चंकी पांडे समेत कई सेलेब्स इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी हैं। जबकि कुछ महीनों पहले तक सुनीता की कृष्णा के परिवार से अनबन थी। सुनीता ने इस दौरान कपिल शर्मा के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। अंकिता लोखंडे का गणपति पूजा में दिखा मजेदार अंदाज अंकिता लोखंडे ने भी शुक्रवार को बप्पा का विसर्जन किया। इससे पहले बप्पा की आरती करते हुए अंकिता लोखंडे काफी एनर्जेटिक नजर आईं। देखिए अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के गणपति विसर्जन की तस्वीरें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed