बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद खेली मैच विनिंग शतकीय पारी, वनडे कप में दिखाया वही पुराना अंदाज | ACTPnews

बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद खेली मैच विनिंग शतकीय पारी, वनडे कप में दिखाया वही पुराना अंदाज


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने जब पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान किया तो उसने सभी को चौंका दिया। स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद अब मैदान पर फिर से वापसी की है, जिसमें वह इंग्लैंड में खेली जाने वाली घरेलू वनडे कप टूर्नामेंट में डरहम की तरफ से खेल रहे। स्टोक्स इस टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से पहले मुकाबले में बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने 115 गेंदों का सामना करने के साथ 108 रनों की नाबाद पारी खेली और डरहम को डार्बिशायर के खिलाफ इस मैच में 5 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।

स्टोक्स ने लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ा अपना 10वां शतक

डार्बिशायर के खिलाफ मुकाबले में डरहम की टीम को 257 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 24 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नंबर-4 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरे बेन स्टोक्स ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए एक छोर को संभाला और फिर कॉलिन एकरमैन के अलावा ओलिवर रोबिंसन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। स्टोक्स ने अपनी 108 रनों की मैच विनिंग शतकीय पारी में 10 चौके लगाने के साथ तीन छक्के भी लगाए। अपनी पारी के दौरान स्टोक्स हैमस्ट्रिंग से भी जूझते हुए दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी को जारी रखा। स्टोक्स के लिस्ट-ए करियर का ये अभी तक का सिर्फ 10वां शतक भी था।

संन्यास के बाद अब विदेशी लीग्स में खेलने का टारगेट

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब बेन स्टोक्स की नजरें विदेशी टी20 लीग्स में हिस्सा लेने पर रहने वाली हैं, जिसमें उनके आईपीएल 2027 के सीजन में खेलने की भी काफी संभावना जताई जा रही है। स्टोक्स की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें वह गेंद और बल्ले दोनों से मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं ऐसे में उनको लेकर हर आईपीएल फ्रेंचाइजी की भी नजरें रहने वाली हैं। स्टोक्स ने टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी मिलने के बाद रेड बॉल क्रिकेट में काफी फोकस किया जिसके चलते उन्होंने लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट से दूरी भी बना ली थी। अब रिटायरमेंट के बाद वह फिर से टी20 फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाने की कोशिश करते हुए दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

 

वैभव सूर्यवंशी बनेगा क्रिकेट का अगला सुपरस्टार? जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने की बड़ी भविष्यवाणी

अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे कप्तानी छोड़ने का लिया फैसला

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *