भुवनेश्वर: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे ने भुवनेश्वर के एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए निकले परिवार के सात लोगों की तेज बहाव में कार बह जाने से मौत हो गई। एक साथ परिवार के सात सदस्यों की मौत की खबर जब घर पहुंची तो वहां मातम पसर गया।
बहन की होनेवाली थी सगाई
मृतकों में शिवप्रसाद बेहेरा, उनके बेटे कृष्णा राजवीर, बेटी साइना सोनप्रभा, बहन रीतारानी बेहेरा, रीतारानी के पति ज्ञानेंद्र बेहेरा, उनके बेटे स्वास्तिक और दूसरी बहन राधारानी बेहेरा शामिल हैं। राधारानी अविवाहित थीं और जल्द ही उनकी सगाई होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियों और खरीदारी को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो गया।
शिवप्रसाद के भाई ने क्या बताया?
मृतक शिवप्रसाद के भाई के लिए यह सदमा शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों से उनकी लगभग रोज बात होती थी। उन्होंने कहा,”मध्य प्रदेश घूमने के लिए हमारे भाई-बहन और जीजा जी के साथ परिवार के बच्चे भी गए थे। परिवार के साथ तीन बच्चे भी गए थे सुबह लगभग 10:00 बजे मुझे परिवार के अन्य सदस्यों का फोन आया और कहा गया कि मैं टीवी देखूं। मुझे सूचना मिली तो मैं तुरंत घर पर पहुंचा। बहुत दुख हो रहा है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है,हाल ही में मुझे मेरे भाई बहन फोन कर रहे थे और मेरा हाल पूछ रहे थे। मुझे उन लोगों ने कहा था कि अगर कुछ जरूरत हो तो फोन करना। हमारी लगभग रोज बात होती थी। मुझे भाई ने फोन किया था कि बहन की सगाई होने वाली है जिसके लिए खरीदारी करनी है। शिव प्रसाद ने कहा था कि हम अभी बाहर जा रहे हैं घूमने के लिए और लौट के बाद हम खरीदारी करेंगे।”
विमान से शवों को भेजने की तैयारी
ओडिशा सरकार के ओएसडी प्रीतिश पंडा ने कहा,”हमें पहली सूचना मध्य प्रदेश सरकार से मिली कि ऐसी कोई घटना हुई है। हमने वहां की जानकारी लेने के बाद यहां मृतकों के घर पहुंचे और यहां की जानकारी इकट्ठा की है। हमनें पुलिस अधीक्षक से भी बात की है । हमें सूचना मिली है कि पोस्टमॉर्टम शुरू होने वाला। विमान के जरिए सभी शवों को ओडिशा लाया जाएगा। ओडिशा सरकार की तरफ से सभी प्रयास किए जा रहे हैं।”
बता दें कि परिवार धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश पहुंचा था। उनका उद्देश्य नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करना था। लेकिन बारिश के कारण रास्ते में बने जलभराव और तेज बहाव ने इस यात्रा को दर्दनाक हादसे में बदल दिया। बारिश के कारण नलखेड़ा के पास एक नाला उफान पर था। परिवार की कार पानी से भरे रास्ते को पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी तेज बहाव कार को अपने साथ बहा ले गया। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। इस हादसे में कार के ड्राइवर समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई है।
रिपोर्ट-शुभम कुमार
ये भी पढ़ें;
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पति ने पत्नी-तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी हिरासत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













