भारत और साउथ कोरिया के बीच होगी डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें मैच? | ACTPnews

भारत और साउथ कोरिया के बीच होगी डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें मैच?


डेविस कप में 18 और 19 सितंबर को भारतीय टेनिस टीम दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। ये मैच साउथ कोरिया की मेजबानी में सियोल के ओलंपिक टेनिस कोर्ट में खेले जाएंगे। इसमें 18 सितंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दोनों ही सिंगल्स के मैच होंगे और इसमें भारत के दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना कोरियाई खिलाड़ी क्वोन सून-वू से होगा। डीके सुरेश की रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो वह 367 है लेकिन उन्होंने पहले राउंड में नीदरलैंड के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं भारत और साउथ कोरिया के बीच में मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जाएगा।

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच मैच कब-कहां और कैसे देखें

सियोल के ओलंपिक कोर्ट में होने वाले भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में VETO OTT पर किया जाएगा, जिसमें 18 सितंबर को जहां मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 पर होगी तो वहीं 19 सितंबर को पहला मुकाबला सुबह 8:30 पर खेला जाएगा। फैंस इन मैचों को भारत में अपने स्मार्ट टीवी पर अपने Android TV, Fire TV Stick या Apple TV पर ऐप स्टोर से सीधे VETO OTT डाउनलोड कर फ्री में देख सकते हैं।

हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

भारत और साउथ कोरिया के बीच डेविस कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक 11 बार मुकाबला देखने को मिला है, जिसमें साउथ कोरिया 6 बार जीतने में कामयाब रहा है तो वहीं भारतीय टीम ने 5 बार जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम पिछले 2 बार साउथ कोरिया को मात देने में कामयाब रही है जिसमें साल 2016 में भारतीय टीम ने 4-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं सियोल में होने वाले दूसरे राउंड के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह अंतिम-8 के लिए इटली के बोलोग्ना का टिकट हासिल कर लेगी।

सुमित नागल और डीके सुरेश से उम्मीदें

भारत अभी तक डेविस कप के इतिहास में तीन बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सका है, जिसमें साल 1966, 1974 और 1974 खिताबी मुकाबले खेले हैं लेकिन तीनों में रनरअप टीम के तौर पर खत्म किया है। अब इस बार टीम इंडिया की नजरें खिताब जीतने पर हैं, जिसमें सुमित नागल और डीके सुरेश को अहम भूमिका निभानी होगी जिनका फॉर्म साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप मैच से पहले श्रीराम बालाजी ने भरी हुंकार, कहा – मात देना ही है लक्ष्य

साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए कैसी है टीम इंडिया की तैयारी? DK Suresh ने तैयारियों को लेकर दिया बयान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports