भारत और जापान के बीच आज एशियन गेम्स 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए जापान की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर केवल 57 रन बनाए हैं। यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रनों की जरूरत है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही है। यहां आप नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी भारतीय क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मिशन का आगाज हो चुका है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया जापान के सामने है। ये क्वार्टर फाइनल मैच है। जो टीम आज जीतेगी सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और मेडल जीतने की संभावना भी बढ़ जाएगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार जापान से मैच खेल रही है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। जापान की टीम 19.5 ओवर में केवल 57 ही रन बना सकी। जापान के केवल दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। बाकी बल्लेबाज उससे भी पहले आउट होकर पवेलियन चले गए। भारत के लिए श्रीचारणी ने चार विकेट अपने नाम किए। शैफाली वर्मा को भी दो सफलताएं मिलीं। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को एक एक विकेट मिला।।
एशिया कप जीतकर आई है भारत की महिला क्रिकेट टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इससे पहले हाल ही में एशिया कप का खिताब जीतकर यहां पहुंची है, जहां भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में भारत के हौसले बुलंद हैं। एशिया कप के दौरान भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखया था। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने जहां बल्ले से गदर मचाया, वहीं गेंदबाजी में श्रीचरणी को विरोधी टीम खेल ही नहीं पा रही थी।
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल।
जापान महिला टीम: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेट कीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन, अयाका काटो-स्टैफोर्ड।
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













