श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यह मुकाबला शनिवार से गॉल में शुरू होगा। धनंजय डी सिल्वा टीम के कप्तान होंगे, जबकि कामिंडु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका की टीम श्रीलंका की टीम में धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांडीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला शामिल हैं। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है।
Source link
भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












