भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के मॉल की छत से महिला ने कूदने की कोशिश की, दमकल और पुलिस ने किया रेस्क्यू | ACTPnews

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के मॉल की छत से महिला ने कूदने की कोशिश की, दमकल और पुलिस ने किया रेस्क्यू

दिल्ली के रोहिणी स्थित यूनिटी वन मॉल की छत पर रविवार रात 20 साल की एक महिला के कूदने की कोशिश करने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एक फायर टेंडर को मॉल भेजा गया। करीब 9:15 बजे फायरकर्मियों, मॉल के सुरक्षा गार्डों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कोशिश से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। रेस्क्यू के बाद महिला को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से टक्कर, 5 की मौत; 4 गंभीर घायल असम के कामरूप मेट्रो जिले में NH-27 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसा खेतड़ी के पास नलगेंद्र इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, नगांव से गुवाहाटी जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और चार घायलों को तुरंत गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ₹17.22 करोड़ के ओडिशा चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी सिलीगुड़ी से गिरफ्तार CBI ने ओडिशा से जुड़े ₹17.22 करोड़ के चिटफंड घोटाले में फरार आरोपी देबब्रत दत्ता को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। दत्ता डीएनबी फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन प्रोपराइटर थे और दिसंबर 2022 से फरार चल रहे थे। CBI के मुताबिक, उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया और उसका कथित तौर पर गबन किया। CBI ने 26 दिसंबर 2022 को दाखिल चार्जशीट में दत्ता को फरार घोषित किया था, जबकि 5 अगस्त 2024 को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। एजेंसी ने सूचना के आधार पर 28 अगस्त 2026 को सिलीगुड़ी से उन्हें पकड़ा। दत्ता को ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया जा रहा है, जहां उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। बंगाल के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से 3 घंटे फंसी महिलाएं और बच्चा, बाहर निकलते ही रो पड़ीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से महिलाएं और एक बच्चा करीब 3 घंटे तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में पंखा भी काम नहीं कर रहा था, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों की घबराहट बढ़ गई। एक महिला यात्री ने बताया कि शुरुआत में सभी काफी डर गए थे। बाद में ऊपर से किसी तरह पानी पहुंचाया गया, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली। इसके बाद RPF और पुलिस की मदद से लिफ्ट खोलकर महिलाओं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद कुछ महिलाएं रोती हुई नजर आईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports