भोपाल सुसाइड केस के बाद कंगना रनोट की सलाह:बोलीं- लड़कियां शादी से पहले करियर को जरूरी समझें, पहले आत्मनिर्भर बनें | ACTPnews

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने देश में सामने आ रहे दहेज उत्पीड़न और सुसाइड के मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल में..

भोपाल सुसाइड केस के बाद कंगना रनोट की सलाह:बोलीं- लड़कियां शादी से पहले करियर को जरूरी समझें, पहले आत्मनिर्भर बनें

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने देश में सामने आ रहे दहेज उत्पीड़न और सुसाइड के मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल में एक 33 साल की महिला की संदिग्ध मौत के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा। कंगना ने युवा महिलाओं को सलाह दी है कि वे शादी से पहले अपने करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें। उन्होंने समाज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को उनके हाल पर छोड़ देता है। सोशल मीडिया पर दी करियर बनाने की सलाह
कंगना रनोट ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हर दिन शादीशुदा युवा महिलाओं से संबंधित दुखद खबरें सामने आ रही हैं। कई शिक्षित महिलाएं इस दम घोंटू माहौल से निकलने के लिए अपने माता-पिता से मदद मांगती हैं, लेकिन हमारा समाज शादी के बाद बेटियों का साथ छोड़ देता है। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया या शादी-मेकअप इंडस्ट्री महिलाओं को यह बात नहीं सिखाएगी, लेकिन आपका करियर आपकी लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी है। खुद की हीरो खुद बनें महिलाएं
अपनी पोस्ट में कंगना ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने लिखा कि जब आप पूरी तरह से स्वतंत्र हो जाएं, तभी शादी के बारे में सोचें। आपको खुद अपनी हीरो बनना होगा क्योंकि कोई भी आपको बचाने नहीं आएगा। आप लाइफ में क्या करती हैं और क्या हैं, यह इस बात से ज्यादा जरूरी है कि आपने किससे शादी की है। अपनी मर्जी से अपनी लाइफ बनाएं और किसी की फालतू बातों पर ध्यान न दें। भोपाल सुसाइड केस के बाद बयान आया
कंगना का यह बयान भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए एक सुसाइड केस के बाद आया है। 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने 11 और 12 मई की दरमियानी रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। मायके पक्ष ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। दोनों के खिलाफ 15 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है, लेकिन शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसी को आधार बनाकर मायके पक्ष लगातार जांच पर सवाल उठा रहा है। ये खबर भी पढ़ें भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *