ममता कुलकर्णी फिर हो गईं मॉडर्न, जंपसूट पहन ‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर किया डांस, खूब कटीं रील्स | ACTPnews

ममता कुलकर्णी फिर हो गईं मॉडर्न, जंपसूट पहन 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर किया डांस, खूब कटीं रील्स


बॉलीवुड की ‘ग्लैमर गर्ल’ रहीं ममता कुलकर्णी अब अभिनय से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। ममता कुलकर्णी 2025 में महाकुंभ के दौरान काफी चर्चा में थीं। उन्होंने महाकुंभ के दौरान चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर संन्यास का रास्ता चुन लिया था और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित की गईं। उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया था। लेकिन, भारी विरोध के बाद उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा। मगर लंबे समय तक ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्रों में ही नजर आती थीं, लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका अंदाज एक बार फिर बदला-बदला देखने को मिल रहा है। भगवा छोड़ एक बार फिर ममता कुलकर्णी ने मॉडर्न अवतार चुन लिया है।

मॉर्डन अवतार में दिखीं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कुछ रील्स शेयर किए हैं, जिनमें वह ‘करण अर्जुन’ के हिट सॉन्ग ‘भंगड़ा पाले’ पर नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो में ममता कुलकर्णी किसी कार्यक्रम में नजर आ रही हैं, जहां उनका मॉर्डन लुक देखने को मिल रहा है। जंपसूट पहने ममता अपने ही हिट गानों पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। ममता कुलकर्णी का ये वीडियो 25 सितंबर को जयपुर में आयोजित हुए एक इवेंट का है, जहां स्टूडेंट्स के कार्यक्रम में वह गेस्ट बनकर पहुंची थीं।

हैरान हुए लोग

ममता कुलकर्णी का ये अवतार अब लोगों को चौंका रहा है। जहां कुछ महीनों पहले तक ममता शोबिज छोड़ने और हमेशा भगवा चोले में नजर आती थीं तो वहीं अब लगातार ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘आप तो साध्वी बन गई थीं, अपने अपना फैसला वापस ले लिया?’ एक ने लिखा- ‘ये कभी साध्वी बन जाती हैं और कभी मॉर्डन कपड़े पहनकर थिरकने लगती हैं, माजरा क्या है?’ एक और लिखता है- ‘साध्वी बनने का फैसला बस इतने ही दिनों के लिए लिया था। धर्म के साथ ये मजाक है।’ वहीं कई ने ममता कुलकर्णी को अपने गानों पर डांस करते देखकर इस बात की खुशी जताई कि अब भी उन्हें अपने डांस स्टेप्स अच्छे से याद हैं।

‘लाफ्टर शेफ्स’ में ममता कुलकर्णी की उपस्थिति

मार्च में ममता कुलकर्णी चर्चित कुकिंग रियेलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी नजर आई थीं। वह इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुईं, जहां उन्हें देखकर उनके फैंस भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने नारंगी कलर की साड़ी पहनी थी। शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स के हाथ का बना खाना खाया और जमकर मस्ती भी की। इस दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट गानों पर डांस किया। अब लगातार ममता कुलकर्णी की सोशल गैदरिंग और शोज में उपस्थिति देखने के बाद दर्शक यही सवाल कर रहे हैं कि क्या वह फिर से मनोरंजन की दुनिया में वापसी की योजना बना रही हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘राणा जी माफ नहीं करेंगे’, Rana Ji 2.O देख बिदके लोग, नहीं पसंद आए माहिरा शर्मा के लटके-झटके, याद आईं ममता कुलकर्णी

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *