मानसा में शख्स के घर NIA की रेड:डॉन शहजाद भट्टी से कनेक्शन की जांच, चैट-बातचीत हुई; यदविंदर बोला- घर से कुछ बरामद नहीं | ACTPnews

मानसा में शख्स के घर NIA की रेड:डॉन शहजाद भट्टी से कनेक्शन की जांच, चैट-बातचीत हुई; यदविंदर बोला- घर से कुछ बरामद नहीं

मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार तड़के यदविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से जारी है। सूत्रों के अनुसार, यदविंदर की पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है। एनआईए इसी संबंध में जांच कर रही है। NIAकी टीम यदविंदर सिंह के घर की तलाशी ले रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। यादविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब दो साल पहले वह पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। उस दौरान दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई थी। इसी मामले में एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल की थी। कॉल डिटेल्स की जांच की गई यादविंदर ने बताया कि इसके बाद उसकी शहजाद भट्टी से कोई बातचीत नहीं हुई। हालांकि करीब एक महीने पहले भी एनआईए की टीम उसके घर पहुंची थी और आज फिर टीम ने घर की तलाशी ली। इस दौरान कई मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई। कॉल डिटेल्स की जांच की गई और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी खंगाले गए। घर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं यादविंदर सिंह के अनुसार घर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि NIA अधिकारियों ने उन्हें 15 जून को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में दोबारा पेश होने के लिए कहा है, जहां उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी। नशे का आदी है यदविंदर सिंह ग्रामीणों ने बताया कि यदविंदर नशे का आदी है। वह 14 एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, हालांकि अधिकांश समय वह घर पर ही मौजूद रहता है। फिलहाल, एनआईए की टीम द्वारा यदविंदर सिंह से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed