‘बिग बॉस 20’ हाउस में पहले हफ्ते से ही घमासान मचा हुआ है। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, घरवालों के बीच का तनाव भी बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शुरुआत में जहां माही विज और मैरी कॉम के बीच ठीक-ठाक बॉन्ड देखने को मिल रहा था, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रही हैं। अब हाल ही में मैरी कॉम और माही विज में एक बार फिर टक्कर हो गई। घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बात करते हुए माही विज ने मैरी कॉम पर सवाल उठाए और कहा कि मैरी घर में खाना बनाने के अलावा कुछ नहीं करतीं। वहीं मैरी कॉम ने माही विज के हमेशा तैयार होते रहने और घर में घूमते रहने पर सवाल उठाया, जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गईं।
मैरी कॉम का नाम भूलीं माही विज
मैरी कॉम और माही विज के बीच उस वक्त गर्मा-गर्मी बढ़ गई, जब राशन को लेकर घरवालों को टास्क दिया गया। माही विज, उदिति और आसिफ को बुलाकर उस शख्स का नाम पूछा गया, जिनका घर में सबसे कम कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। तीनों ने काफी समय तक सोच-विचार किया, इसी बीच माही कहती हैं- ‘अरे उनका नाम क्या है?’ उदिति पूछती हैं- ‘कौन?’ माही कहती हैं- ‘वो किक बॉक्सर।’ जिसके बाद उदिति और आसिफ उन्हें मैरी कॉम नाम याद दिलाते हैं। माही विज का यूं मैरी कॉम का नाम भूलना, वर्ल्ड चैंपियन के फैंस को नाराज कर सकता है। दूसरी तरफ मैरी भी अपना नाम लिए जाने से नाराज दिखीं।
मैरी और माही में टक्कर
मैरी कॉम कहती हैं- ‘खाना बनाना बंद हो जाएगा ना तब ता चलेगा कि किचन में क्या होता है। इधर मेकअप करके सुंदर बन जाने से कुछ नहीं होता। घर चलाना सुंदर मेकअप करना नहीं होता।’ इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ जाता है, मैरी ने माही पर तंज करते हुए आगे कहा- ‘जिसको खाना बनाना है अब खुद जाकर बनाओ, पकाओ और खाओ। मैंने कोई योगदान नहीं दिया है न, अब मैं भी मेकअप शुरू कर दूंगी। सबसे पहले खाना खाने आते हैं। मेरा क्या कॉन्ट्रिब्यूशन है? उन लोगों का क्या योगदान है? बस मेकअप-मेकअप, नहाकर बस नया ड्रेस पहनना और तैयार होना आता है।’
उदिति भी हुईं नाराज
मैरी कॉम की बात सुनकर उदिति भी नाराज हो जाती हैं और कहती हैं- ‘लीजेंड हैं तो क्या सिर पर उठा लें?’ वहीं मैरी कॉम का गुस्सा भी जारी रहता है। मैरी कहती हैं- ‘मेरी किचन में सब पेट भर-भर के खाती हैं, शर्म भी नहीं आती, बेशरम। घर चलाना आसान होता है क्या? मां हैं ना, तो पता होना चाहिए।’ ये सुनकर माही विज नाराज हो जाती हैं और चेतावनी देते हुए कहती हैं कि इस झगड़े में उनके परिवार को घसीटने की जरूरत नहीं है। माही ने कहा- ‘हमने भी काम किया है, झक मारने नहीं आए हैं।’ इस पर मैरी कहती हैं कि माही अपनी उपलब्धियों को उनकी अचीवमेंट से कंपेयर न करें। इससे पहले माही विज को आम्रपाली दुबे से भी भिड़ते देखा गया था। एक टास्क के दौरान दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ, जिसके बाद माही विज खुद रो पड़ी थीं।
ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 20 को माही विज ने बताया ‘डिवोर्स स्पेशल’ सीजन, ईशा रिखी संग बातचीत में किया कमेंट- ‘दूसरी पारी चल रही है’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













