मेक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आतिशबाजी के सामान में जोरदार धमाका होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद आग फैल गई और चर्च की दीवारों का एक हिस्सा भी गिर गया। हादसा मध्य मेक्सिको के मेक्सिको राज्य के टेमास्कालसिंगो नगरपालिका के सांता मारिया कांचेस्दा गांव में हुआ। उस समय गांव में धार्मिक उत्सव चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आतिशबाजी धमाके के बाद के 2 ड्रोन व्यू आतिशबाजी वाले बैल से निकली चिंगारी से भड़की आग सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग भूसे से बने बैल की आकृति लेकर चलते नजर आ रहे हैं। इस आकृति पर आतिशबाजी लगी थी और उससे चिंगारियां निकल रही थीं। AFP के मुताबिक, यह गांव की स्थानीय धार्मिक परंपरा का हिस्सा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इसी आतिशबाजी वाले बैल से निकली चिंगारी चर्च में रखे पटाखों तक पहुंच गई। इसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ और आग फैल गई। धमाके की वजह से चर्च की दीवारें गिर गईं। कुछ लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तलाश अभियान चलाया। हालांकि, मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल ऑफिस ने कहा है कि विस्फोट की असली वजह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। दो पादरी भी घायल हादसे में दो पादरी भी घायल हुए हैं। अटलाकोमुल्को धर्मप्रांत ने बताया कि दोनों की हालत ऐसी है कि उनके बचने की उम्मीद है। धर्मप्रांत ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही घायलों और उनके परिवारों के लिए भी प्रार्थना की। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में गांव का मुख्य चौक धुएं से भरा दिखाई दे रहा है। जमीन पर मलबा बिखरा हुआ है और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मलबे के बीच फंसे लोगों को तलाशते भी दिखाई देते हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।
… हादसे के 2 वीडियो… मेक्सिको में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे मेक्सिको में धार्मिक उत्सवों और स्थानीय समारोहों में आतिशबाजी का इस्तेमाल आम है। लेकिन कई बार पटाखों के भंडारण और इस्तेमाल के दौरान बड़े हादसे भी हो चुके हैं। जुलाई 2018 में मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित तुल्तेपेक शहर की एक आतिशबाजी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें 24 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले तुल्तेपेक के एक आतिशबाजी बाजार में भी बड़ा धमाका हुआ था। इस हादसे में 42 लोगों की जान गई थी। करीब चार साल पहले मध्य मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के हुआहुत्ला नगरपालिका के एक गांव में आतिशबाजी में विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोग घायल हुए थे।
Source link
मेक्सिको में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 10 की मौत:64 घायल; चर्च में सेलिब्रेशन चल रहा था, सैकड़ों लोग जमा थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की | ACTPnews
-
-
-

बिग बॉस 20 में नहीं मिली एंट्री, चंद मिनट में बाहर होने पर ट्रोल हुईं रिया अहीर, भद्दे कमेंट्स का दिया करारा जवाब | ACTPnews
-

मेक्सिको में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 10 की मौत:64 घायल; चर्च में सेलिब्रेशन चल रहा था, सैकड़ों लोग जमा थे | ACTPnews









