मेघालय- UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल:BJP विधायक 2 से 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी | ACTPnews

मेघालय- UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल:BJP विधायक 2 से 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। राज्य में पहले भाजपा के 2 विधायक थे। UDP के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसके साथ ही भाजपा विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है। इसमें NPP, UDP और भाजपा तीनों पार्टियां शामिल हैं। वहीं, UDP के विधायकों की संख्या 12 से घटकर 4 रह गई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports