‘मैं न्यूयॉर्क आऊंगा…’, नेतन्याहू ने ममदानी को दिया तीखा जवाब, मेयर ने गिरफ्तार करने की बात कही थी | ACTPnews

'मैं न्यूयॉर्क आऊंगा...', नेतन्याहू ने ममदानी को दिया तीखा जवाब, मेयर ने गिरफ्तार करने की बात कही थी


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कंफर्म कर दिया है कि वह सितंबर महीने में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क जाएंगे। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी पर भी तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी पर यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देने और शहर में बंटवारे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताया था और कहा था कि न्यूयॉर्क में उनका स्वागत नहीं है। इससे पहले ममदानी ने नेतन्याहू को न्यूयॉर्क आने पर गिरफ्तार करवाने की भी बात कही थी।

ममदानी को मेरा जवाब- नेतन्याहू

रविवार को एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “ममदानी को मेरा जवाब है कि मैं यहूदी लोगों के सच के लिए लड़ने न्यूयॉर्क आऊंगा। मेरा इरादा वहां आकर सच बोलने, इजरायल और इजरायली-अमेरिकी गठबंधन के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र के मंच से बात करने का है।” इस दौरान नेतन्याहू ने मेयर ममदानी पर हमास के हत्यारों का साथ देने और इजरायली जनता पर 7 अक्टूबर को हुए हमले का समर्थन करने का आरोप भी लगाया है।

नेतन्याहू ने कहा- “ममदानी किसका समर्थन कर रहे हैं-उनकी पत्नी, उनका परिवार, उन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार का जश्न मनाया, जो होलोकॉस्ट के बाद यहूदियों के खिलाफ हुआ सबसे भयानक नरसंहार था। असल में वे समर्थन कर रहे हैं। वे भले ही कहें कि वे ऐसा नहीं कर रहे लेकिन वे हमास के उन हत्यारों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने हमारी महिलाओं के साथ बलात्कार किया और फिर उनके सिर काट दिए, बच्चों को जिंदा जला दिया, हमारे पुरुषों की हत्या कर दी, और 251 लोगों को बंधक बना लिया। वे उन्हीं लोगों का समर्थन कर रहे हैं।”

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि जुलाई की शुरुआत में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा था कि अगर बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार करने के मुद्दे पर वह और विधि विभाग विचार-विमर्श कर रहे हैं। ममदानी के इस बयान पर हंगामा मच गया था। इजरायल ने इस पर कड़ी आपत्ति तो जताई ही थी लेकिन अमेरिका में भी सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं ने ममदानी की आलोचना की थी। 

हालांकि, इसके बाद ममदानी नेतन्याहू को गिरफ्तार करने वाले अपने बयान से पलट गए थे। ममदानी ने कहा था- ”यह साफ है कि अरेस्ट वारंट को लागू करने का हमारे पास स्वतंत्र कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, फेडरल गवर्नमेंट के पास यह अधिकार है और मैं उससे अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में शामिल होकर इस अरेस्ट वारंट को लागू करने का आग्रह करता हूं।” आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर रखा है।

ट्रंप ने क्या कहा था?

न्यूयॉर्क में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग पर छिड़े विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान जारी किया था। ट्रंप ने नेतन्याहू को संबोधित करते हुए  एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ”अमेरिका में रहते हुए आपको किसी भी स्थिति में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।”

ये भी पढे़ं- न्यूयॉर्क पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे नेतन्याहू? ममदानी के बयान पर ट्रंप ने किया पलटवार

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *