यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, गोदाम और तेल डिपो निशाने पर; 9 की मौत | ACTPnews

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, गोदाम और तेल डिपो निशाने पर; 9 की मौत


मॉस्को/कीव: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साढ़े चार साल से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन ने रूस के भीतर एक बड़ा ड्रोन हमला करते हुए मॉस्को के पास स्थित दो बड़े गोदामों और एक तेल डिपो को निशाना बनाया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन हमलों के बाद कई जगहों पर भीषण आग लग गई। इसके बाद आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली करा लिया गया।

दो बड़े लॉजिस्टिक गोदाम बने निशाना

रूस के अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन ने प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के दो बड़े गोदामों को निशाना बनाया। इनमें एक तांबोव क्षेत्र के कोतोव्स्क और दूसरा मॉस्को से करीब 50 किलोमीटर दूर इलेक्ट्रोस्टाल शहर में स्थित है। इसके अलावा नोगिंस्क स्थित एक तेल डिपो पर भी ड्रोन से हमला हुआ। हमले के बाद वहां आग लग गई और आसपास के अस्पताल व रिहायशी इमारतों को खाली कराना पड़ा।

गोदाम में काम कर रहे सात कर्मचारियों की मौत

तांबोव क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि कोतोव्स्क स्थित गोदाम पर हुए हमले सात कर्मचारियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त नाइट शिफ्ट के कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। वहीं मॉस्को रीजन में अलग-अलग हमलों में 37 लोग घायल हुए। बेलगोरोद रीजन में हुए एक अन्य ड्रोन हमले में भी एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है।

महत्वपूर्ण सैन्य रसद ठिकानों को बनाया निशाना-जेलेंस्की

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हमलों में मॉस्को और तांबोव क्षेत्रों के उन महत्वपूर्ण रसद प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जहां ड्रोन और नौवहन उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कलपुर्जों की आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने तेल प्रतिष्ठान और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी हमले किए जाने का दावा किया।

रूस ने 379 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रातभर में रूस के 19 क्षेत्रों के अलावा क्रीमिया, आज़ोव सागर और काला सागर के ऊपर कुल 379 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। हालांकि, इसके बावजूद कई ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में सफल रहे, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। वहीं रूस से जंग के बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री को बदल दिया गया है। सेरही कोरेत्स्की गुरुवार को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। वह पीएम के पद पर यूलिया स्विरीडेंको की जगह लेने वाले हैं जिन्होंने 2025 से जुलाई 2026 तक इस पद पर सेवा की।

ये भी पढ़ें:

‘यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, PM मोदी ने रोका’, पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports