रवींद्र जडेजा लंका में 2 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा, वीरेंद्र सहवाग छूट जाएंगे पीछे! | ACTPnews

रवींद्र जडेजा लंका में 2 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा, वीरेंद्र सहवाग छूट जाएंगे पीछे!


भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे की तैयारियों में जुटी है। 15 अगस्त से भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसमें शिरकत करने के साथ ही भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर लेंगे। दरअसल, साल 2009 में डेब्यू करने के बाद से रवींद्र जडेजा ने भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 373 मुकाबले खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का हिस्सा बनते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर लेंगे। सहवाग ने 1999 से 2013 के बीच 374 मैच खेले थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय

  • सचिन तेंदुलकर – 664
  • विराट कोहली – 562
  • एमएस धोनी – 538
  • रोहित शर्मा – 514
  • राहुल द्रविड़ – 509 
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 433
  • अनिल कुंबले – 403
  • युवराज सिंह – 402
  • वीरेंद्र सहवाग – 374
  • रवींद्र जडेजा – 373

यही नहीं, रवींद्र जडेजा श्रीलंका दौरे पर 2 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह सिर्फ 5वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक सिर्फ अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह के नाम ही यह उपलब्धि दर्ज है। इस क्लब में कपिल देव एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • अनिल कुंबले – 619
  • रविचंद्रन अश्विन – 537
  • कपिल देव – 434
  • हरभजन सिंह – 417
  • रवींद्र जडेजा – 348

गौरतलब है कि 37 साल के रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 89 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 133 पारियों में 4096 रन बनाए हैं। वहीं, 167 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 348 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा के पास अब भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलकर इतिहास रचने का मौका है। अब तक सिर्फ 14 भारतीय ही 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed