‘रामायण’ का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता | ACTPnews

'रामायण' का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता


सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश अब भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से बातचीत के दौरान यश ने इस मेगा-बजट फिल्म, इसकी स्टार कास्ट और रावण का किरदार चुनने की असली वजह पर खुलकर अपनी राय रखी। 4000 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बन रही इस फिल्म के ग्लोबल विजन, रणबीर कपूर संग काम करने और सनी देओल की एंट्री पर सुपरस्टार ने जवाब दिए।

4000 करोड़ के बजट का सच और ‘रामायण’ की प्रासंगिकता

साक्षात्कार में जब फिल्म के विशाल बजट को लेकर सवाल पूछा गया, तो यश ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ‘मैं इस गलतफहमी को दूर कर दूं। दो हिस्सों में बनी 4000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह फिल्म हॉलीवुड में रिलीज होगी। इसमें प्रमोशनल बजट भी शामिल है। हॉलीवुड में इसे इसी तरह प्लान किया जाता है। वहां प्रमोशनल बजट फिल्म के बजट से भी बड़ा होता है, क्योंकि फिल्म की ग्लोबल रिलीज होती है। ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’, दोनों को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर पोजिशन किया गया है।’

जब रजत शर्मा ने कहा कि अतीत में ‘रामायण’ पर बनी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, क्योंकि इसकी कहानी सभी को पता है, तो यश ने जवाब दिया, ‘स्टोरी से नहीं होता है। रामायण के बारे में हर एक का अपना इमेजिनेशन है। बचपन में मैं अपने दादाजी से रामायण सुना करता था, फिर मैंने सीरियल और फिल्में देखीं। फिल्मों में आप मनोरंजन और धार्मिक मूल्यों को जोड़ते हैं। एक अच्छा संतुलन होना चाहिए। यह ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही है। मेरे पार्टनर नमित मल्होत्रा इसे तैयार करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। पिक्चर अच्छी होगी तो लोग आशीर्वाद देंगे।’

राम के बदले रावण का चुनाव, रणबीर कपूर और सनी देओल पर बड़ा खुलासा

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राम की भूमिका के बजाय रावण की भूमिका क्यों चुनी, यश ने जवाब दिया: राम की भलाई दिखाने के लिए रावण की बुराई भी दिखानी चाहिए। रजत शर्मा ने पूछा कि क्या आपने सारी बुराई दिखाने का ठेका ले रखा है? यश ने जवाब में कहा, ‘मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता। इस फिल्म में ऐसे सिचुएशन की जरूरत है, जहां लोग कहें, उसको कैसे मारें यार? वह मर ही नहीं सकता, उसके पास वरदान है, उसके पास सब है। प्रभु श्रीराम उसको हराते हैं। हमने अपने सारे अहंकार एक तरफ रख दिए हैं।’

इसके बाद स्टार कास्ट और किरदारों को लेकर बातचीत हुई। रजत शर्मा ने पूछा, ‘आप फिल्म के राजा हैं, तो रणबीर कपूर राजा राम का काम कैसे कर सकते हैं?’ जवाब में यश बोले, ‘वो कहानी है। हम किरदार निभाते हैं।’ जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल को क्यों चुना तो यश ने जवाब दिया, ‘वह बजरंगबली का किरदार निभाएंगे। आप जानते हैं, हनुमानजी कर्नाटक से हैं, सर। हर एक एक्टर अपना वैल्यू लेकर आ रहा है इस फिल्म में।’

ये भी पढ़ें-











‘पंखे से उल्टा लटका कर पंखा चला दिया’, यश ने याद किए पिता संग बीते बचपन के दिन, बोले- 14 रुपये कमाकर भी पूरी की हर जिद्द
‘रामायण’ का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता
क्या ‘धुरंधर-2’ से घबरा गए थे ‘टॉक्सिक’ स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था ‘एक डर’
‘शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!’ SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म
‘बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है’, ‘आप की अदालत’ में यश की दो टूक, बताया ‘टॉक्सिक’ का असली मकसद
‘मैंने तो किस भी नहीं किया है’, ‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी
‘कंडोम ऐड के पैसा लूंगा, फ्री में नहीं’, उठीं उंगलियां तो बोले सुपरस्टार यश, ‘आप की अदालत’ में की ट्रोल्स की बोलती बंद
‘दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें’, ‘टॉक्सिक’ के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब, बोले- महिलाओं को कल्पना का अधिकार है

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports