‘रामायण’ में राम के रोल पर उठे सवालों का रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब, यश संग किया कलरिंग कंपटीशन, लोग बोले- पूकी गर्ल डैड्स | ACTPnews

'रामायण' में राम के रोल पर उठे सवालों का रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब, यश संग किया कलरिंग कंपटीशन, लोग बोले- पूकी गर्ल डैड्स


नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है और रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में लुक की खबरें सामने आई हैं, तभी से सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोग रणबीर के इस अवतार की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनके चुनाव पर सवाल उठाते हुए उन्हें इस भूमिका के लिए अनुपयुक्त बता रहे हैं। हाल ही में रिव्यू नेशन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस तरह की सभी आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या मैं इस जिम्मेदारी के लायक हूं? बोले रणबीर कपूर

हाल ही में ‘रामायण’ की पूरी स्टार कास्ट सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची थी। बातचीत के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि जब उन्हें भगवान राम की भूमिका का प्रस्ताव मिला तो उनका पहला विचार क्या था तो उन्होंने बेहद विनम्रता से जवाब दिया। रणबीर ने कहा, ‘मेरे दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या मैं इसके लायक हूं? क्या मैं सही व्यक्ति हूं और मुझे भगवान राम का अभिनय करने की नहीं, बल्कि उनका प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है? लेकिन जल्द ही आपको इस कहानी के महत्व, जिम्मेदारी और निर्माताओं की नेक नीयत का एहसास हो जाता है। यह कहानी 4000 सालों से प्रासंगिक है और हमारे अवचेतन मन में बसी हुई है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए कोई एक सही अभिनेता हो सकता है।’ इसी इवेंट में रणबीर कपूर ने भी बताया कि उन्होंने राम बनने की तैयारी कैसे की।

‘भगवान राम का कोई एक तय चेहरा नहीं होता’

आलोचनाओं का जवाब देते हुए रणबीर ने आगे समझाया कि हर इंसान की आस्था अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘रामायण देखने वाले हर व्यक्ति की भगवान राम के प्रति अपनी एक अलग व्याख्या और धारणा होती है। इसका कोई एक निश्चित चेहरा नहीं है। शायद कई लोगों को लगेगा कि मेरी कास्टिंग गलत है, जबकि कुछ कहेंगे कि मैं सही हूं। लेकिन सच तो यह है कि राम के किरदार के लिए वही अभिनेता सही है जिसकी नीयत साफ हो और जिसका भगवान राम की यात्रा और आदर्शों में सच्चा विश्वास हो।’ इवेंट के दौरान फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश ने भी रणबीर की तारीफ की। यश ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना कतई आसान नहीं है, लेकिन रणबीर ने इसके लिए असाधारण मेहनत की है। जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो उन्हें पर्दे पर समर्पण और नीयत से भरी राम की एक बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।

यहां देखें वीडियो

इंटरव्यू के दौरान रंग भरते दिखे रणबीर और यश, फैंस बोले- ‘पूकी गर्ल डैड्स’

कॉमिक-कॉन इवेंट के दौरान एक और दिलचस्प और प्यारा वाकया देखने को मिला। ‘रिव्यू नेशन’ के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी जब फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे थे, तब रणबीर कपूर और यश बच्चों की तरह कलरिंग करने में व्यस्त दिखे। वायरल वीडियो में यश रावण के स्केच में ध्यान से रंग भरते नजर आए तो वहीं रणबीर भगवान राम के रेखाचित्र को संवारने में मग्न थे। दोनों सुपरस्टार्स का यह बेफिक्र और मासूम अंदाज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। फैंस ने दोनों को पूकी गर्ल डैड्स करार दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट किया कि राहा और आर्या के पापा अपनी बेटियों के साथ घर पर भी यही करते होंगे। किसी ने लिखा, ‘दूसरी दुनिया में राम और रावण एक साथ ड्राइंग कर रहे हैं।’

4,000 करोड़ के बजट में बन रही है भव्य ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसका कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह महाकाव्य दो भागों में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), यश (रावण), साई पल्लवी (माता सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (भगवान हनुमान) की मुख्य भूमिकाएं हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ में रणबीर और यश की भिड़ंत के लिए करना होगा लंबा इंतजार, ट्रेलर से पहले ही सामने आई पार्ट-1 की एंडिंग

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *