नई दिल्ली: कांग्रेस ने एलान कर दिया है कि कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस के प्रोग्राम्स में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सिर्फ दो पैरा गाए जाएंगे। कांग्रेस के नेता पूरा वंदे मातरम नहीं गाएंगे। दरअसल, कांग्रेस का कल गोवा में कार्यक्रम हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया, लेकिन यहां वंदे मातरम के 6 पैरा में से दो ही पैरा गाए गए। बीजेपी ने इसका इश्यू बनाया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने खुलकर एलान कर दिया कि वो वंदे मातरम को पूरा नहीं गाएंगे।
वंदे मातरम का दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में वो कानून मानेंगे, वंदे मातरम पूरा गाएंगे, लेकिन उनकी पार्टी के जो भी प्रोग्राम होंगे, उसमें राष्ट्रगीत के सिर्फ दो ही स्टैंजा गाए जाएंगे। असल में पार्लियामेंट के पिछले सेशन में ही सरकार ने कानून पास करके राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सभी छह पैरा गाने का नियम लागू किया है। जो लोग राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे, उन्हें तीन साल की जेल हो सकती है। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने आज दावा किया कि सरकार को जो करना है कर ले, जेल भेजना है, भेज दे, लेकिन वो वंदे मातरम के वही दो पैरा गाएंगे जो 90 साल से गाए जा रहे हैं।
खरगे के प्रोगाम में गाए गए सिर्फ दो पैरा
इस बार स्वन्त्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पूरा वंदे मातरम गाया गया। हालांकि कांग्रेस दफ्तर में फ्लैग होस्टिंग के वक्त जब वंदे मातरम बज रहा था, उस वक्त सोनिया गांधी वंदे मातरम को बीच में रोकने की कोशिश करते देखी गईं। इसे बीजेपी ने मुद्दा बनाया और कांग्रेस पर हमले किए। लेकिन कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गोवा में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस प्रोग्राम में भी जानबूझ कर वंदेमातरम के सिर्फ दो पैरा गाए गए। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से देशप्रेम सीखने की जरूरत नहीं है। आज खरगे ने फिर कहा कि गांधी जी से लेकर सरदार पटेल तक जितने भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने वंदेमातरम के सिर्फ पैरा गाए, क्या वो लोग भी देशद्रोही थे।
90 साल पुरानी गलती दोहरा रही कांग्रेस
वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने 90 साल पहले मुस्लिम लीग के दबाव में जो गलती की थी, उसे मुस्लिम वोट के चक्कर में कांग्रेस आज भी दोहरा रही है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी उन्हें देशभक्ति ना सिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ता वो ही करेंगे जो हाईकमान कहेगा। कानून बनाने से कुछ बदलने वाला नहीं है।
बंकिम चंद्र चटर्जी ने जब वंदे मातरम लिखा था, तो ये स्वाधीनता की लड़ाई का तराना था। ये भारत मां की वंदना के रूप में लिखा गया था। बंकिम बाबू ने इसमें हिंदू मुसलमान का फर्क नहीं देखा था, लेकिन मुस्लिम लीग ने इसका विरोध किया। तब भी इसके सिर्फ 2 पैरा गाए जाने लगे, लेकिन अब तो संसद ने कानून बना दिया है और सबके लिए पूरा वंदे मातरम गाना लाजिमी है। इसका विरोध कैसे किया जा सकता है ये समझ से बाहर है।
यह भी पढ़ें-
अमेरिका से दो MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन लेगा भारत, बढ़ेगी समुद्री निगरानी क्षमता
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













