विक्रम देव यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, Whatsapp पर वायरल | ACTPnews

विक्रम देव यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, Whatsapp पर वायरल


ओडिशा के जयपुर स्थित विक्रम देव विश्वविद्यालय में प्लस-III सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही व्हाट्सऐप पर सामने आने के बाद स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षा एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स यानी AEC के तहत होने वाली अनिवार्य अंग्रेजी भाषा की परीक्षा थी। इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल होने वाले थे।

19 सितंबर को होनी थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी भाषा में होने वाली यह परीक्षा 19 सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जानी थी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीब 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जानकारी दी कि परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पहले ही लीक हो गई है।

निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा स्थगित

विक्रम देव विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन प्रधान के मुताबिक, विश्वविद्यालय को इस मामले की जानकारी शनिवार को करीब सुबह 11 बजे मिली, जबकि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी। उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों ने उनसे शिकायत की कि परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही व्हाट्सऐप ग्रुप में लीक हो गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से मामले की जानकारी और प्रश्नपत्र की जांच की गई। रंजन प्रधान ने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

फर्जी प्रश्नपत्र की आशंका से इनकार नहीं

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरापुट साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप तक कैसे पहुंचा और वायरल किया गया प्रश्नपत्र असली प्रश्नपत्र से कितना मेल खाता है। विश्वविद्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि इस पूरे मामले में किसी शरारती तत्व की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी जांच का विषय है कि वायरल किया गया प्रश्नपत्र छात्रों को भ्रमित करने के उद्देश्य से तो लीक नहीं किया गया था।

छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले किसी भी संदेश या अफवाह पर भरोसा न करें। छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। परीक्षा स्थगित होने के बाद अब विश्वविद्यालय की ओर से नया प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। स्थगित परीक्षा की नई तारीख और समय की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन अलग से जारी करेगा।

नई तारीख की घोषणा का इंतजार

परीक्षा नियंत्रक रंजन प्रधान ने बताया कि परीक्षा निकट भविष्य में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, इसकी अंतिम तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। फिलहाल, साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार है। पिछले महीने, छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पुलिस से तीसरे पेपर लीक की जांच करने की मांग की थी। विश्वविद्यालय में इससे पहले दो पेपर रद्द हो चुके हैं। अब तीसरे पेपर के रद्द होने से बवाल मच गया है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

कटरा में माता वैष्णो देवी हेलिपैड पर लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत 21 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports