विदेशी महिला टूरिस्ट बोली- देवभूमि को कूड़े से मत भरिए:मंदिरों-पर्यटन स्थलों पर कचरा देख भावुक हुई; वीडियो जारी कर सफाई रखने की अपील | ACTPnews

विदेशी महिला टूरिस्ट बोली- देवभूमि को कूड़े से मत भरिए:मंदिरों-पर्यटन स्थलों पर कचरा देख भावुक हुई; वीडियो जारी कर सफाई रखने की अपील

हिमाचल की राजधानी शिमला के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने चिंता जाहिर की। महिला ने लगभग डेढ़ मिनट का वीडियो बनाकर लोकल लोगों और टूरिस्टों से भावुक अपील की। इसमें महिला टूरिस्ट कहती हैं कि हिमाचल प्रदेश को लोग ‘देवभूमि’ कहते हैं, लेकिन यहां धार्मिक, पर्यटन स्थलों और जंगलों में कचरा देखकर उसे बेहद दुख हुआ। विदेशी महिला ने अपने संदेश में कहा कि मैं आपसे सिर्फ एक गुजारिश करती हूं, कृपया ऐसा करना बंद कर दीजिए। मैं हिमाचल प्रदेश, शिमला में हूं और यहां यात्रा करते हुए मैंने एक बहुत दुखद चीज देखी है, जो मुझे हर जगह दिखाई दे रही है। आप इस जगह को देवताओं की भूमि कहते हैं। मैं आपके देश का सम्मान करती हूं, आपके भगवानों और आपकी संस्कृति का सम्मान करती हूं। मुझे लगता है कि मैं कई बार आप लोगों से भी ज्यादा सम्मान करती हूं, क्योंकि मैं यहां घूम रही हूं और मुझे हर जगह हजारों शराब-बीयर की बोतलें और ढेर सारा कचरा दिखाई दे रहा है। 3 पॉइंट्स में जानिए महिला ने वीडियो में कहा:- प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक की यह अपील हिमाचल में बढ़ते कचरे और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में प्राकृतिक सुंदरता को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की जिम्मेदारी भी अहम हो जाती है। देशभर से पहुंच रहे टूरिस्ट बता दें कि पहाड़ों पर इन दिनों देशभर से टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों पर गंदगी का आलम है। ऐसे में महिला पर्यटक ने भी आज न केवल हिमाचल बल्कि देश के लोगों को आइना दिखाया है। अकेले शिमला जिला में रोजाना 35 से 45 हजार टूरिस्ट व्हीकल पहुंच रहा है। इसी तरह, मनाली, डलहौजी, कुल्लू, मणिकर्ण, नारकंडा, कुफरी, किन्नौर, रोहतगां, अटल टनल और लाहौल स्पीति के पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *