विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने नेपाल को भेजी आर्थिक मदद, कितनी रकम दी? हो गया खुलासा | ACTPnews

विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने नेपाल को भेजी आर्थिक मदद, कितनी रकम दी? हो गया खुलासा


नेपाल में महातबाही के बाद छठे दिन भी सेना और पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू मिशन जारी है। विनाशाकारी बाढ़ से अब तक मरने वालों का संख्या 900 के पार चली गई है। वहीं, 4000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक साढ़े 9 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मलबे से निकल रहे शवों की पहचान मुश्किल हो चुकी है। शव इतने खराब हो चुके हैं कि उनका DNA सैंपल लेकर तुरंत दफन किया जा रहा है। नेपाल में आई इस आपदा के बाद चीन ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, चीन ने नेपाल को आपदा के इस प्रभाव से निपटने के लिए आर्थिक मदद सौंपी है।

चीन ने कितनी रकम मदद में दी?

सामने आई जानकारी के अनुसार, चीन ने नेपाल में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी है। इसके साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग ने इस प्रकृतिक आपदा में हुए जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। नेपाल सरकार ने सोमवार को चीन से मिली इस मदद के बारे में जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस आपदा के कारण तिब्बत में भी 16 लोगों की मौत हुई है और 550 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

चीन हमेशा नेपाल के साथ- चीनी राजदूत

जानकारी के अनुसार,चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले को चीनी सरकार की ओर से 35 करोड़ नेपाली रुपये (20 लाख अमेरिकी डॉलर) की सहायता का चेक सौंपा है। इसके अलावा चीनी राजदूत ने चीनी रेड क्रॉस की ओर से  भी दो लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता नेपाल को दी है। नेपाल के वित्त मंत्रालय के अनुसार, झांग ने कहा- “इस आपदा में नेपाल अकेला नहीं है; चीन हमेशा नेपाल के साथ है।” बता दें कि इससे पहले नेपाल में रेस्क्यू के दौरान बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ नकद बरामद किया गया है।

राहत फंड में जुटे 5 अरब रुपये से ज्यादा

नेपाल सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष बनाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फंड में 5 अरब रुपये से ज्यादा की रकम जमा हुई है। नेपाल के प्रधानमंत्री और कैबिनेट कार्यालय के मुताबिक, आपदा राहत कोष और प्रधानमंत्री कोष के ज़रिए पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद लगातार बढ़ रही है। कार्यालय ने ‘रेस्क्यू रिक्वेस्ट पोर्टल’ चलाकर देश-विदेश से मिली धनराशि का पूरा ब्यौरा पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के दौरान प्रिंसिपल बने फरिश्ता, सिर्फ 10 मिनट में 900 बच्चों को बचाया, अब बयां किया तबाही का मंजर

नेपाल की आपदा में अबतक 788 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports