चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है, जिसमें फिलहाल तीसरे दिन का खेल जारी है। साउथ जोन की टीम फिलहाल बल्लेबाजी कर रही है। मैच के दौरान जब साउथ जोन के बल्लेबाज रिकी भुई के खिलाफ आउट की जोरदार अपील हुई, तब वैभव ने विकेटकीपर ईशान किशन को DRS लेने के लिए मनाया। वैभव की यह बात सही साबित हुई और ईस्ट जोन को पहला विकेट मिल गया। इस घटना के बाद फैंस वैभव की क्रिकेटिंग नॉलेज की काफी तारीफ कर रहे हैं।
पारी के छठे ओवर में हुई ये घटना
यह पूरी मामला पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। उस वक्त साउथ जोन का स्कोर 10 रन था। उस ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की एक गेंद को ओपनर रिकी भुई ने लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश की। यहां गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई और वहां कुमार कुशाग्र ने कैच पकड़ा। लेकिन मैदान पर मौजूद अंपायर ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तुरंत ईशान किशन को DRS लेने की सलाह दी। ईशान किशन ने वैभव की बात मानते हुए रिव्यू लिया। जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले को चेक किया तो गेंद और बल्ले के बीच संपर्क साफ दिखाई दिया। इसके बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और रिकी भुई को आउट करार दिया गया।
वैभव दलीप ट्रॉफी में नहीं लगा पाए एक भी शतक
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की उप-कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। इस दलीप ट्रॉफी में वैभव बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन मैदान पर लीडरशिप की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव को अब तक 4 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। वहां उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल की पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए थे और 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं दूसरी पारी में वह 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। फाइनल में वैभव पहली पारी में 37 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन की टीम ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 270 रन की पारी के बदौलत 708 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से रोहित यादव को किया बाहर, U19 टीम में दो प्लेयर्स की हुई एंट्री
भारत बनाम जापान T20 मैच इस एप पर देख पाएंगे लाइव, टीवी के लिए चैनल में जंग
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});











