शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में निकले दो सांप, एक किया गया रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता, दहशत में स्टाफ | ACTPnews

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में निकले दो सांप, एक किया गया रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता, दहशत में स्टाफ


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित बंगले ‘मन्नत’ में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके चलते अभिनेता अपने पूरे परिवार के साथ अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। इस बीच, 17 अगस्त 2026 की रात को शाहरुख खान के बंगले में दो सांप देखे गए, जिससे पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। जैसे ही स्टाफ ने सांपों के जोड़े को देखा, तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और एक सांप को रेस्क्यू कर लिया, जबकि दूसरा सांप अब भी लापता है। ऐसे में अब भी स्टाफ के लोग दहशत में हैं।

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में दिखा सांप

बाद में बगीचे में एक शेड के नीचे फंसा हुआ एक सांप मिला। यह सांप करीब 8 फीट लंबा था और इसकी पहचान बिना ज़हर वाले सांप के तौर पर हुई। इसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से बचा लिया गया। हालांकि, दूसरा सांप भागने में कामयाब रहा क्योंकि ‘मन्नत’ के अंदर लोगों की आवाजाही हो रही थी। देर रात तक तलाशी जारी रही, लेकिन सांप का पता नहीं चल सका।

दहशत में स्टाफ

वन विभाग ने एक सांप को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन एक अब भी लापता है। लंबे समय तक फोरेस्ट डिपार्टमेंट के  कर्मचारियों ने दूसरे सांप को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है, जिससे स्टाफ में दहशत का माहौल है। बचाए गए सांप को बाद में वन विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वहीं लापता सांप को लेकर वन विभाग का मानना है कि सांप बंगले से कहीं बाहर निकल गया है। सांप पकड़ने वाले व्यक्ति ने कहा, ‘आज, 17.08.2026 को, मैंने (सांप पकड़ने वाले ज़ुबेर शाह ने) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ से एक सांप को बचाया। यहां एक स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) पकड़ा गया। उस सांप को सुरक्षित रूप से बचाकर वापस प्रकृति में छोड़ दिया गया है।’

SRK अपने परिवार के साथ बांद्रा में दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हुए हैं

बता दें, शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके चलते सुपरस्टार अपने परिवार के साथ बांद्रा में दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हुए हैं। शाहरुख खान के बंगले में दो अतिरिक्त मंजिलें जोड़ी जा रही हैं। ‘मन्नत’ में रेनोवेशन के खिलाफ मुंबई के एक निवासी ने याचिका दायर की थी। मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कोई ठोस आधार न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया।

ये भी पढ़ेंः शाहरुख खान लंदन में आर्यन-अबराम संग मना रहे छुट्टियां, गौरी भी आई नजर, सुहाना के लुक ने खींचा ध्यान

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed