ओडिशा के गंजाम जिले के पुराने पोड़मपेटा समुद्र तट पर इन दिनों एक मंदिर का हिस्सा दिखाई देने के बाद यह स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। समुद्र तट की मिट्टी के नीचे से मंदिर के शिखर का कुछ हिस्सा नजर आ रहा है। इसके सामने आने के बाद इस मंदिर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिखाई दे रहा यह हिस्सा स्थानीय क्षेत्र के गंगादेवी मंदिर का है। जानकारी के अनुसार, यह मंदिर करीब 20 से 25 वर्ष पुराना है। बताया जा रहा है की यह मंदिर पूरी तरह स्थापित और प्रतिष्ठित होने से पहले ही समुद्र में समा गया था। समुद्र के लगातार आगे बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में मौजूद बस्ती भी धीरे-धीरे प्रभावित हुई।
समुद्र में समा गई थी पूरी बस्ती
एक समय इस स्थान पर लोगों की अच्छी-खासी बस्ती हुआ करती थी। यहां कई घर मौजूद थे, लेकिन समय के साथ समुद्र का पानी और लहरें आगे बढ़ती गईं और एक के बाद एक घर समुद्र में समाते चले गए। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरा इलाका समुद्र की चपेट में आ गया और यहां मौजूद पुरानी बस्ती का बड़ा हिस्सा समुद्र में लीन हो गया।
अब समुद्र का ज्वार कुछ दूरी तक पीछे जाने के कारण मिट्टी के नीचे दबे मंदिर का कुछ हिस्सा फिर से दिखाई देने लगा है। मंदिर के शिखर का हिस्सा समुद्र तट पर नजर आने के बाद स्थानीय लोगों का ध्यान इसकी ओर गया। मंदिर का यह हिस्सा समुद्र के किनारे मिट्टी के नीचे से दिखाई दे रहा है। इसके सामने आने के बाद आस-पास के लोग भी इसे देखने के लिए समुद्र तट पर पहुंच रहे हैं।
बदल गया पूरे इलाके का स्वरूप
समुद्र के बीच या समुद्र तट की मिट्टी के नीचे से पुराने मंदिर का हिस्सा दिखाई देना स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग इस स्थान पर पहुंचकर मंदिर के दिखाई दे रहे हिस्से को देख रहे हैं। जिस जगह पर आज समुद्र दिखाई देता है, वहां कभी लोगों की बस्ती हुआ करती थी। समय के साथ समुद्र में घरों के समा जाने के बाद इस क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। फिलहाल, समुद्र का ज्वार थोड़ा पीछे जाने के कारण गंगादेवी मंदिर का कुछ हिस्सा दोबारा दिखाई देने लगा है, जिसके बाद पुराना पोड़मपेटा समुद्र तट एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गया है।
एक अन्य खबर में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्यभर में प्रस्तावित 5,000 मंदिरों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
(शुभम कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
आंध्र प्रदेश में बनेंगे 5,000 नए मंदिर, CM नायडू ने निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
ओडिशा में बिना PUCC वाले वाहनों पर जुर्माना हुआ कम, अब नहीं लगेगा 10 हजार रुपये
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});












