सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर लिखा- “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। दर्द में भी गाया… क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग है!” वीडियो में सोनू को हॉस्पिटल बेड पर देखा जा सकता है। उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाना गा रहे हैं। बता दें कि ये गाना फिल्म ‘दुलारी’ का है। फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। सोनू निगम की सर्जरी के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किए। सोनू के वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, ‘सोनू जी आप जल्द ठीक हो जाइए। आप जल्दी रिकवर करें। आपका म्यूजिक के लिए डेडिकेशन और परफेक्शन इस हालत में भी बहुत इंस्पायरिंग है।’ सिंगर श्रद्धा पंडित ने सोनू को ‘ईश्वर की आवाज’ बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘इसीलिए आप मेरे भगवान हैं। जल्द ठीक हो जाइए भैया।’ इसके अलावा रणवीर अल्लाहबादिया ने भी लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाइए सोनू सर, ढेर सारा प्यार।’
वहीं महिमा चौधरी ने लिखा, ‘हे भगवान। ये शानदार है। जल्द ठीक हो जाइए। आपकी आवाज। कोलेब के लिए ये अच्छा आइडिया है, आजकल के मेडिकल बिलों को देखते हुए। फैंस भी सोनू की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’ सोनू निगम ने बताया था- उनकी नसें दब गई थीं सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी शेयर की थी। सोनू ने बताया था कि वो नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं। जून में सोनू ने बताया था कि उनकी नसें दब गई हैं और उन्होंने MRI और CT स्कैन करवाए थे। सोनू ने कहा था कि मेरी कई MRI और CT स्कैन हो चुके हैं। मैं पिछले कई दिनों से दवाइयां ले रहा हूं। उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच भी दिखाया था। सोनू ने बताया था कि नस दबने की वजह से उन्हें गले में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए दर्दभरा एक्सपीरियंस रहा और रिकवरी प्रोसेस आसान नहीं है। वो दर्द की दवाई ले रहे थे। सोनू निगम हाल ही में 30 जुलाई को 53 साल के हुए हैं। अपने करियर में उन्होंने ‘कल हो न हो’, ‘अभी मुझ में कहीं’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘मुझसे रात दिन बस’, ‘दीवाना तेरा’, ‘मैं अगर कहूं’ जैसे कई गाने गाए हैं। उन्हें गाने ‘कल हो न हो’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। सोनू निगम को 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम नेवान निगम है।
Source link
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा का जंग के बाद पहला VIDEO:लोगों से बात करते नजर आए; जल्द मौत होने का दावा किया जा रहा था | ACTPnews
-

साप्ताहिक अवकाश न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद | ACTPnews
-

इजराइली सेना गाजा से पीछे नहीं हटेगी:नेतन्याहू ने ट्रम्प का गाजा प्लान खारिज किया, कहा- मेरे रहते फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा | ACTPnews









