पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून भी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में आए हैं। देश की संस्कृति या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा। अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके वापस भेजा जाएगा। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु ने ये बातें कही। सुभेंदु के स्पीच की 4 मुख्य पॉइंट्स…. आपातकाल का विरोध करने वालों का सम्मानित होगा सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 9 अगस्त को आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ‘लोकतंत्र सेनानी’ समन्वय समिति बनाई जाएगी। पात्र लोगों को सरकारी मान्यता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक, संवैधानिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद अधिकारी ने भवानीपुर में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हर महीने दो दिन वह वहां लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। बंगाल सरकार के अब तक 10 बड़े फैसले… —————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा, कई बड़ी घोषणाएं पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। इनमें 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में UCC लागू होगा:लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण पर कानून लाएंगे; घुसपैठियों को वापस भेजेंगे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











