Highlights
- सोनम वांगचुक का अनशन हुआ खत्म
- जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने पिलाया जूस
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया अपील
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर से अपनी भूख हड़ताल शुरू करने वाले सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल आखिरकार गुरुवार की रात 12 बजे के बाद खत्म कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल पहुंचें भाजपा नेता जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया था।
वांगचुका का ट्वीट
वांगचुक ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था
बता दें कि 28 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। वे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। सोनम वांगचुक छात्रों को अपना संदेश देते रहते थे। प्रदर्सन कर रहे छात्रों ने भी उनसे अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया था।
ये भी पढ़ें:
‘जनता को बेवकूफ ना बनाएं, जंतर-मंतर पर छात्रों से जुड़ें’, विपक्ष के प्रदर्शन से क्यों दुखी हैं सोनम वांगचुक की पत्नी?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













