स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, एक महिला की मौत; कई घायल | ACTPnews

स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, एक महिला की मौत; कई घायल


जेनेवा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार तड़के उत्तरी स्विस कैंटन आरौ (Aarau) में एक रेव पार्टी के दौरान फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस की टीम अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है। पुलिस ने X पर लिखा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है। अपराध के संभावित मकसद और सटीक हालात अभी स्पष्ट नहीं हैं।” कैंटन पुलिस ने X पर लिखा कि 22 वर्षीय एक महिला की घटनास्थल पर ही चोटों के कारण मौत हो गई। 24 से 27 साल की उम्र के चार पुरुषों और एक महिला को अस्पताल ले जाया गया; उन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित स्विट्जरलैंड के निवासी हैं।

तड़के 2:30 बजे हुई फायरिंग

पुलिस प्रवक्ता पास्कल वेंजेल ने स्विस पब्लिक ब्रॉडकास्टर SRF को बताया कि पुलिस को तड़के करीब 2:30 बजे कैंटन की राजधानी आरौ (Aarau) में गोलीबारी की सूचना मिली। यह शहर ज्यूरिख से 46 किलोमीटर (29 मील) पश्चिम में है। SRF की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय आरौ के शैचेन (Schachen) जिले में घुड़दौड़ ट्रैक पर “आरौ रेव वॉल्यूम 7” (Aarau Rave VOL. 7) चल रहा था। फायर डिपार्टमेंट ने घटनास्थल के आसपास के बड़े इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा था और स्थानीय लोगों से उस इलाके से दूर रहने को कहा गया। पुलिस, फायरफाइटर और एम्बुलेंस बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद थे। जर्मन समाचार एजेंसी dpa की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश जर्मनी के फ्रीबर्ग (Freiburg) की पुलिस ने भी संदिग्ध की तलाश में मदद की।

गोलीबारी को लोगों ने समझा आतिशबाजी

स्विस अखबार ‘ब्लिक’ (Blick) ने रिपोर्ट किया कि रेव पार्टी में आए लोगों ने शुरू में गोलियों की आवाज को आतिशबाजी समझा, जब तक कि किसी ने चिल्लाकर नहीं कहा, “सब लोग नीचे झुक जाओ।” अखबार ने लिखा कि गोलीबारी रेव पार्टी खत्म होने के ठीक बाद हुई। ‘ब्लिक’ की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पुलिस सभी बचे हुए लोगों को पास के एक जिम में ले गई। पुलिस ने संभावित गवाहों से अपील की कि अगर उनके पास घटना का कोई वीडियो या फोटो है, तो वे उसे पुलिस के साथ साझा करें। (इनपुट- एपी)

यह भी पढ़ें-

‘उज्बेकिस्तान से ट्रेड 5 गुना बढ़ाने, टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और डिफेंस में सहयोग पर हुई बात’, बोले PM मोदी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports