हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था | ACTPnews

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 साल के हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अब नई चोट की वजह से उन्हें रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। फिटनेस असेसमेंट में 10 ओवर की गेंदबाजी करना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के आखिरी दौर में थे। असेसमेंट के दौरान उन्होंने अपनी पूरी क्षमता देखने के लिए मैदान पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। माना जा रहा है कि लंबे ब्रेक के बाद अचानक गेंदबाजी का पूरा कोटा डालने के कारण ही उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वे नई चोट का शिकार हो गए। मंगलवार को रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया था
मंगलवार को न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी की भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या भी खेलेंगे। दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। रोहित शर्मा IPL के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पंड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे।
रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। शनिवार से शुरू हो रही है सीरीज, लखनऊ और चेन्नई में भी मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैच क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में आयोजित होने हैं। हार्दिक ने IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुछ मैच मिस किए थे, लेकिन वे 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मुकाबले में मैदान पर लौटे थे।
कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था।
स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया था कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने बताया कि मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed