हिमाचल में कल रात थमेंगे HRTC बसों के पहिए:सरकार ने ESMA लगाया, हड़ताल पर 6 महीने तक रोक; DA-नाइट ओवरटाइम मांग रहे कर्मचारी | ACTPnews

हिमाचल में कल रात थमेंगे HRTC बसों के पहिए:सरकार ने ESMA लगाया, हड़ताल पर 6 महीने तक रोक; DA-नाइट ओवरटाइम मांग रहे कर्मचारी

हिमाचल प्रदेश में कल (बुधवार) रात 12 बजे से सरकारी बसों के पहिए थम जाएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारियों के इस ऐलान के बाद राज्य सरकार ने इसेंशियल सर्विस मेंटीनेंट एक्ट (ESMA) लागू कर इनकी हड़ताल पर रोक लगा दी है। मगर कर्मचारी आर-पार की लड़ाई को तैयार है। वहीं ACS परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों के बाद HRTC कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। सरकार ने HRTC कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को रोकने के लिए ESMA की पाबंदी लगाई है। सरकार ने आदेशों में स्पष्ट किया कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं यात्रियों की आवाजाही, जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और जनहित के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी तरह की हड़ताल से आम जनता को परेशानी हो सकती है और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। DC-SP को भी सहयोग के निर्देश अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी कर्मचारी हड़ताल शुरू नहीं कर सकता, उसमें शामिल नहीं हो सकता या उसे बढ़ावा नहीं दे सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर ESMA के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने HRTC के प्रबंध निदेशक को आदेश दिए कि अधिसूचना को सख्ती से लागू करवाएं और किसी भी उल्लंघन की जानकारी तुरंत सरकार को दें। DC और SP को भी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। 656 टैम्परैरी ड्राइवरों भर्ती करेगा HRTC ​HRTC ड्राइवरों की हड़ताल के ऐलान के साथ ही सरकार ने 656 टैम्परेरी ड्राइवरों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए कल यानी 24 जून को दोपहर 12 बजे से राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिसके माध्यम से 31 डिपो में लगभग 656 अस्थाई ड्राइवरों की तुरंत नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मैट्रिक पास सर्टिफिकेट, वैध HTV/HMV लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ बेनतीजा रही वार्ता HRTC कर्मचारियों ने सरकार को 24 जून की रात से हड़ताल की चेतावनी दे रखी थी। इसे देखते हुए आज सुबह इन कर्मचारियों की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) परिवहन आरडी नजीम के साथ सचिवालय में मीटिंग हुई। मगर यह मीटिंग बेनतीजा रही। शिमला के पुराना बस अड्डा में किया प्रदर्शन इसके बाद कर्मचारियों ने शिमला के पुराना बस अड्डा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया। HRTC कर्मचारियों की हड़ताल के बाद प्रदेश की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को ज्यादा दिक्कते होगी, क्योंकि HRTC की बसें ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में लोगों के आवागमन का मुख्य साधन हैं। प्रदेशवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ेगा इनकी हड़ताल के कारण हिमाचल में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि राज्य के 80 फीसदी से ज्यादा भागों में बसे परिवहन का सबसे बड़ा माध्यम है। रेल और हवाई नेटवर्क न के बराबर है। ऐसे में HRTC कर्मियों की हड़ताल का जनता पर व्यापक असर पड़ना तय है। 2800 बसों के थमेंगे पहिए राज्य में HRTC की लगभग 2800 बसें सेवाएं दे रही है। इनमें ज्यादातर बसें ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देती है। इनके हड़ताल पर जाने की वजह से स्कूली बच्चों को स्कूल, नौकरीपेशा व कामकाजी लोगों को दफ्तर व अपने वर्कप्लेस पर पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसी तरह, राज्य से बाहर भी सरकारी बसें जाती है। बाहरी राज्यों की सेवाओं पर भी इसका असर पड़ना तय है। पेंशनर भी समर्थन में उतरे इधर, HRTC पेंशनरों और अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी परिषद ने सरकार से कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग की है। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई का भुगतान लंबित रखना उचित नहीं है। मेडिकल बिलों के भुगतान को 20 करोड़ जारी हालांकि, HRTC कर्मचारियों की चेतावनी के बाद सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। इस राशि से मार्च 2026 तक लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाएगा। इससे करीब 11 हजार कार्यरत कर्मचारियों और लगभग 8 हजार पेंशनरों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *