हिमाचल में निगुलसरी-नापथा में NH-5 आठ घंटे रहेगा बंद:लैंडस्लाइड का खतरा कम करने को होगा काम, टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी जारी | ACTPnews

हिमाचल में निगुलसरी-नापथा में NH-5 आठ घंटे रहेगा बंद:लैंडस्लाइड का खतरा कम करने को होगा काम, टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी जारी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला को जोड़ने वाला शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 30 जुलाई तक आठ घंटे वाहनों के लिए बंद रहेगा। किन्नौर जिला प्रशासन ने मानसून में होने वाले लैंडस्लाइड के खतरे को कम करने के लिए निगुलसरी और नाथपा में खतरनाक पत्थर हटाने और सड़क को दुरुस्त करने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए 8 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 तक यह व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इससे लोकल लोगों के साथ साथ देशभर से किन्नौर के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि किन्नौर के सांगला, कल्पा और छितकुल इत्यादि पर्यटन स्थलों पर रोजाना काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिन के वक्त किन्नौर का सफर पर्यटकों को परेशान करेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि सड़क पूरी तरह बंद नहीं रहेगी। वाहनों पर रोक अस्थाई होगी। पुलिस अधीक्षक (SP) किन्नौर कार्यालय द्वारा जारी जारी निर्देशों के अनुसार, निगुलसरी के पास 316/880 से 317/250 किलोमीटर तक और नाथपा में 330/350 से 330/560 किलोमीटर तक किया जाएगा। इस समय बंद रहेगा हाईवे एसपी द्वारा जारी आदेशानुसार- रोजाना सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। लोगों को जागरूक करने के निर्देश पुलिस प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को यातायात प्रबंधन, जन-जागरूकता और सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले सड़क बंद रहने के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बता दें कि निगुलसरी और नाथपा में हर साल मानसून के दौरान भारी लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे कई कई दिन बंद रहता है। इसे किन्नौर जिला का राज्य के अन्य भागों से संपर्क तक कट जाता है। इसे देखते हुए किन्नौर जिला प्रशासन ने बरसात से पहले ही सड़क को ठीक करने का निर्णय लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed