पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को चलाए गए कई सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी मारे गए। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, ये अभियान बुधवार को मस्तुंग, तुरबत और क्वेटा जिलों में चलाए गए। मारे गए चरमपंथियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
गोलीबारी में एक जवान भी घायल
मस्तुंग की कनक घाटी में सुरक्षा चौकी पर हमला करने का प्रयास कर रहे 9 चरमपंथियों को मार गिराया गया। सरकारी मीडिया ने बताया कि उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। भीषण गोलीबारी में सुरक्षाबल का एक जवान भी घायल हो गया।
क्वेटा में मारे गए 5 चरमपंथी
तुरबत जिले के जोसक इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 चरमपंथियों को ढेर कर दिया। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पुलिस ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित अघबर्ग पुलिस थाने पर हुए हमले को भी नाकाम कर दिया और 5 चरमपंथियों को मार गिराया।
पुलिसकर्मियों ने की जवाबी कार्रवाई
खबर में बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार चरमपंथियों ने बुधवार तड़के पुलिस थाने को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। हमले में शामिल चरमपंथी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के थे और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
पोलियो टीकाकरण टीम पर किया हमला
एक अन्य घटना में बलूचिस्तान के नुश्की जिले में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। फिलहाल किसी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलुचिस्तान में चरमपंथी फैलाते हैं हिंसा
बता दें कि पाकिस्कान के बलूचिस्तान में हिंसा की पृष्ठभूमि काफी पुरानी है। एक तरफ बलूच अलगाववादी संगठन पाकिस्तान से अलग बलूचिस्तान की मांग को लेकर सशस्त्र गतिविधियां करते रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ TTP जैसे इस्लामी चरमपंथी संगठन भी इलाके में सक्रिय हैं। इस इलाके में सुरक्षाबलों की चरमपंथी से मुठभेड़ होती रहती है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने इन 16 चरमपंथियों को मार गिराया है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
270 लोगों की जान लेने वाले फिदायीन हमलों के मामले में आया फैसला, श्रीलंका की कोर्ट ने 15 दोषियों को सुनाई 200 साल की सजा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













