2 मिनट तक पेप्सी का फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा | ACTPnews

2 मिनट तक पेप्सी का फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा

हरियाणवी रागनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की शोक सभा में सपना चौधरी उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंची। सपना पेप्सी के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के बाद उनके पत्नी से लिपट गईं। पेप्सी के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए सपना चौधरी भावुक हो गईं। कार्यक्रम में उन्होंने पेप्सी संग गाई रागनी को भी याद किया। इस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें भी नम हो गईं। शोक सभा में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़े कलाकारों और शुभचिंतकों ने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी। पेप्सी की 7 जून को सीने में दर्द होने से मौत हो गई थी। सपना चौधरी के साथ पेप्सी शर्मा ने कई स्टेज कम्पीटिशन किए हैं। दोनों स्टेज पर नागिन डांस भी कर चुके हैं। एक म्यूजिक ने इसकी वीडियो भी रिलीज की थी। शोक सभा के 2 PHOTOS पत्नी के गले लगकर रो पड़ीं सपना पेप्सी शर्मा के घर पहुंचने के बाद सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। जैसे ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू ने सपना चौधरी को देखा, वह भावुक हो गईं और उन्हें गले लगाकर रोने लगीं। सपना चौधरी ने उन्हें संभालते हुए सिर पर हाथ रखा और भरोसा दिलाया कि वह परिवार के साथ खड़ी हैं। इस दौरान सपना चौधरी भी भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह करीब 30 मिनट तक परिवार के बीच रहीं। श्रद्धांजिल सभा से रवाना होने के बाद भी सपना भावुक नजर आईं। महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर जाना हालचाल शोक सभा के दौरान सपना चौधरी महिलाओं के बीच जमीन पर बैठीं और परिवार का हालचाल जाना। सपना पेप्सी शर्मा की तस्वीर के आगे करीब दो मिनट तक हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने पेप्सी शर्मा की मां और भाइयों से भी मुलाकात की। पेप्सी शर्मा के साथ सपना के डांस के PHOTOS परिवार को दिल्ली आने का न्योता दिया सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू और बच्चों को अपने दिल्ली स्थित आवास पर आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल काफी दुखद माहौल है। वह खुद भी एक दुखद दौर से गुजर रही हैं। इसके बावजूद परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बोलीं- कभी नहीं लगा इतनी जल्दी छोड़ जाएंगे परिजनों से बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने कहा कि परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। उन्होंने बताया कि पेप्सी शर्मा के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम किए थे। वह अपने अलग अंदाज से लोगों को हंसाते और मनोरंजन करते थे। कभी नहीं लगा था कि वह इतनी जल्दी सभी को छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाई बोले- अब आखिरी निशानी उनका फोन पेप्सी शर्मा के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि उनके पास अब भाई की आखिरी निशानी के रूप में उनका मोबाइल फोन बचा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से लगातार उनके चाहने वालों के फोन आ रहे हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ऋषिपाल ने बताया कि सोनोटेक कंपनी के मालिक की ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कलाकारों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को पेप्सी शर्मा की स्मृति में उनके गांव पतला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 7 जून को हार्ट अटैक से हुआ था निधन यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का 7 जून को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। उनकी अस्थियां ब्रजघाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं थीं। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ अनेक रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी थी। पेप्सी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नोएडा में रहते थे, जबकि उनका बेटा गांव में अपनी दादी और ताऊ के पास रहता है। ग्राफिक्स में सपना और पेप्सी के बारे में जानिए… यह खबर भी पढ़ें… फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *