2024 में रिलीज हुई 8.3 IMDb रेटिंग वाली ‘महाराजा’ का बनेगा सीक्वल, विजय सेतुपति ने किया ऐलान, दिया बड़ा अपडेट | ACTPnews

2024 में रिलीज हुई 8.3 IMDb रेटिंग वाली 'महाराजा' का बनेगा सीक्वल, विजय सेतुपति ने किया ऐलान, दिया बड़ा अपडेट


तमिल एक्टर विजय सेतुपति ने इंडियन सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें से एक ‘महाराजा’ भी है। विजय सेतुपति के साथ इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में थे और ये नियो-नॉयर एक्शन-थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ओटीटी पर रिलीज के बाद इसे दुनिया भर के दर्शकों से प्यार मिला। हाल ही में ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक की खबर भी आई थी और अब विजय सेतुपति ने कन्फर्म किया है कि ‘महाराजा’ का सीक्वल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘महाराजा 2’ पर काम शुरू हो गया है और डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें कहानी भी सुना दी है।अपनी आने वाली फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय सेतुपति ने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन उन्हें ‘महाराजा 2’ की कहानी सुना चुके हैं।

विजय सेतुपति ने ‘महाराजा 2’ की पुष्टि की

‘सुपर डीलक्स’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके विजय सेतुपति ने ‘महाराजा 2’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘निथिलन एक बहुत ही शानदार निर्देशक हैं और उनकी राइटिंग की समझ बेहतरीन है। उन्होंने हाल ही में मुझे ‘महाराजा 2′ की कहानी सुनाई और सच में ये कहानी बहुत शानदार थी। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। सीक्वल की तैयारी बातचीत से आगे बढ़ चुकी है, कहानी तैयार है।’ विजय सेतुपति की बातों से साफ होता है कि ‘महाराजा’ के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि, फिल्म की कहानी, सपोर्टिंग कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है।

‘महाराजा’ में साथ काम कर चुके हैं विजय सेतुपति और स्वामीनाथन

विजय सेतुपति और निथिलन स्वामीनाथन पहले ‘महाराजा’ में साथ काम कर चुके हैं। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, सचना नमिदास, अभिरामी और ममता मोहनदास जैसे कलाकार भी अहम किरदार में थे। इस नियो-नॉयर थ्रिलर की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ‘लक्ष्मी’ नाम के अपने डस्टबिन की तलाश में पुलिस के पास पहुंचता है। शुरुआत में अजीब लगने वाली इस फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक बहुत ही गंभीर और डार्क मुद्दे में बदल जाती है।

‘महाराजा’ का हॉलीवुड तक का सफर

इस फ्रेंचाइजी के सीक्वल के ऐलान से कुछ दिन पहले ही इसके हॉलीवुड रीमेक की भी खबर आई थी। चीन में जबरदस्त कामयाबी समेत इंटरनेशनल लेवल पर मिली सफलता के बाद, ‘महाराजा’ का हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है। प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने हाल ही में कन्फर्म किया कि रीमेक के राइट्स एक हॉलीवुड एजेंसी ने खरीद लिए हैं। बता दें, इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है। वही फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘महाराजा’ ने भारत में 72.43 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 199.20 करोड़ रुपये की कमाई की, हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद ये ज्यादा चर्चा में रही।

ये भी पढ़ेंः 8.4 IMDb रेटिंग वाली ‘फर्जी’ सीरीज, 3 साल पहले ओटीटी पर जमाया था कब्जा, अब सीजन 2 करेगा डबल धमाका!

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *