Jammu Kashmir Spy Case | Kathua Driver Arrested for ISI CCTV Feed | ACTPnews

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जब्त कर लिए हैं। - Dainik Bhaskar


श्रीनगर5 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जब्त कर लिए हैं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 24 साल के ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया।

आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। अमन ने अपने घर के बाहर सिम इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाया था। कैमरे का रुख उस सड़क की ओर था, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा बल अक्सर करते हैं। वहां से फुटेज ISI हैंडलर्स को लाइव भेजी जाती थी।

आरोप है कि कैमरा लगाने के लिए उसे 20 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम दुबई स्थित एक चैनल के जरिए भेजी गई थी। जांच में कथित जासूसी नेटवर्क के दायरे और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में ISI से जुड़े नेटवर्क का पिछले चार महीने में यह दूसरा मामला सामने आया है।

मई में भी पकड़ा गया था ISI का जासूस, बंकरों की फोटो भेजता था

जम्मू-कश्मीर में चार महीने में डिजिटल सर्विलांस से जुड़े ISI नेटवर्क का यह दूसरा मामला सामने आया है। मई में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के मकवाल गांव से 23 साल के करण कुमार को इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि उसे स्नैपचैट पर खुद को पंजाब में तैनात BSF जवान बताने वाली एक महिला ने अपने जाल में फंसाया था। उसने अश्लील वीडियो कॉल के जरिए करण को फंसाया और उसकी मां का वॉट्सएप ओटीपी हासिल कर अकाउंट हैक कर लिया।

इसके बाद आरोप है कि महिला ने करण से बंकरों और फ्लाईओवर की तस्वीरें भेजने को कहा। इसके बदले उसे 2,000 रुपये दिए गए थे।

अब जानिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के बारे में…

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बोला- भारत में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल, मेरा कोई राइट-लेफ्ट हैंड नहीं, लोगों को फंसाया जा रहा

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का जुलाई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने भारत में उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर फिरौती मांगने और धमकी भरे फोन करने वालों को लेकर दावा किया है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि उसका ऐसे किसी व्यक्ति या गिरोह से कोई संबंध नहीं है। उसने लोगों से अपील की कि उसके नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *